
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के लिए चुनाव प्रचार को अब महज 2 दिन का ही वक्त बचा है। ऐसे में एक बार फिर मध्यप्रदेश में चुनावी पारा चरम पर पहुंच गया है और इसी बीच पीएम नरेन्द्र मोदी ने बड़वानी में चुनावी सभा को संबोधित किया। बड़वानी में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए पीएम नरेन्द्र मोदी ने एक बार फिर राहुल गांधी के आलू से सोना बनाने वाले बयान का जिक्र कर उन पर जमकर निशाना साधा।
'आलू से सोना लाएंगे'- पीएम मोदी
चुनावी सभा को संबोधित करते हुए पीएम नरेन्द्र मोदी ने कहा कि मध्यप्रदेश में कुर्सी के लिए कांग्रेस लोगों से सोने का महल बनाने का भी वादा कर सकती है। अब वे सोना कौन सा लाएंगे? आलू वाला? कोई भरोसा नहीं वे कहेंगे कि सोने का महल देंगे और बाद में कहेंगे आलू से सोना निकालूंगा तब बनाऊंगा। बता दें कि 17 नवंबर को मध्यप्रदेश में मतदान होना है और इससे ठीक दो दिन पहले यानी 15 नवंबर शाम 5 बजे को प्रदेश में चुनाव प्रचार थम जाएगा। लिहाजा आखिरी दो दिनों में भाजपा ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है।
पीएम मोदी के भाषण की मुख्य बातें...
- भाजपा के संकल्प पत्र में आपसे किया हर वादा पूरा होगा ये मोदी की गारंटी है।
- कुर्सी पाने के लिए कांग्रेस मध्य प्रदेश के लोगों से सोने का महल बनाने का भी वादा कर सकती है। अब वे सोना कौनसा लाएंगे? आलू वाला? कोई भरोसा नहीं वे कहेंगे कि सोने का महल देंगे और बाद में कहेंगे आलू से सोना निकालूंगा तब बनाऊंगा।
- कांग्रेस की एक और पहचान है जो युवाओं को समझना बहुत जरुरी है।
- कांग्रेस की सरकार जहां आती है वहां अपराध चरम पर पहुंच जाते हैं, दंगे फसाद होते हैं, महिलाओं के प्रति अपराध बढ़ जाते हैं। तीज-त्यौहार तक मनाना मुश्किल हो जाते हैं।
- कांग्रेस के शासन में वीर धरा राजस्थान में भारत तेरे टुकड़े होंगे नारे लगे। हमें राजस्थान तो बचाना ही है साथ ही मध्यप्रदेश को भी कुशासन के हाथों में नहीं जाने देना है।
- कांग्रेस की बातों पर आज देश बिल्कुल बातें नहीं कर रहा है। इसका कारण है कांग्रेस का पुराना ट्रैक रिकॉर्ड। देश में 60 सालों तक पंचायत से लेकर पार्लियामेंट तक कांग्रेस का ही झंडा चलता था लेकिन कभी कांग्रेस ने आदिवासियों, दलितों को सम्मान नहीं दिया।
- सालों साल कांग्रेस ने सरकार चलाई लेकिन आदिवासियों को कुछ नहीं दिया। जब अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार बनी तो देश में आदिवासी मंत्रालय बनाया और अलग बजट दिया गया।
- कांग्रेस की सरकार के वक्त आदिवासी क्षेत्रों से भूख की खबरें सबसे ज्यादा आथी थीं।
- कोरोना के संकट के समय में मैंने मुफ्त राशन की योजना शुरु की। कभी किसी गरीब का बेटा भूखा न सोए इसलिए मैंने मुफ्त राशन योजना शुरु की। 3 दिसंबर को योजना खत्म हो रही है लेकिन मैंने निर्णय लिया है कि पुण्य के इस काम को मैं अगले 5 साल के लिए बढ़ाऊंगा।
- मोदी को वोट देकर आप पुण्य के हकदार बनते हैं।
- एमपी की भाजपा सरकार गांव गांव राशन जुटाने में जुटी है। सैकड़ों युवाओ को रोजगार के लिए ट्रेनिंग दे रही है।
- कांग्रेस सरकार थी तब आदिवासी बच्चों का टीकाकरण भी बहुत कम था। लेकिन आज इंद्रधनुष अभियान के तहत ये आंकड़ा कई गुना बढ़ गया है।
- कांग्रेस ने हमेशा किसानों के नाम पर अपने लोगों की तिजोरी भरी है, लेकिन भाजपा सरकार किसानों को सीधे लाभ पहुंचा रही है।
- मोटे अनाज को श्री अन्न के नाम से पूरे विश्व में पहुंचाने की कोशिश भाजपा कर रही है।
- आजादी से पहले बड़वानी को निमाड़ का पेरिस कहा जाता था, भाजपा सरकार यहां तेजी से काम कर रही है।
- अगर गलती से भी यहां कांग्रेस को मौका मिल गया तो दिल्ली से जो मैं आपकी सेवा करना चाहता हूं वो भी कांग्रेस मुझे नहीं करने देगी।
- भाजपा का कार्यकर्ता ही मेरी ताकत है, मैंने कई सालों तक मध्यप्रदेश में संगठन के लिए काम किया है इसलिए मैं मध्यप्रदेश से भली भांति परिचित हूं और यहां के कार्यकर्ताओं और यहां के संगठन की शक्ति को भी जानता हूं। इसलिए मुझे भरोसा है कि कोई कमी नहीं रहने वाली है।
- भाजपा के लिए जिस तरह से बहनें चुनावी मैदान में उतरी हैं उससे कांग्रेस डरी हुई है और इन्हें भाजपा की फौज कह रही है।
- मेरा एक करोगे..ये चुनाव वाला काम नहीं है..मेरा निजी काम है, आकी मदद से ही पूरा होगा। मोदी के लिए ये काम करना है। आपको घर-घर जाना है और वहां मौजूद लोगों से कहना है कि अपने मोदी जी बड़वानी आए थे और मोदी जी ने आपको प्रणाम भेजा है। आप मेरा प्रणाम जैसे ही दोगे तो उनके मन से मेरे लिए आशीर्वाद निकलेगा। ये आशीर्वाद डायरेक्ट मुझ तक पहुंचेगा और मैं नईऊर्जा से देश की सेवा में आपकी सेवा में काम कर सकूंगा।
Updated on:
13 Nov 2023 07:39 pm
Published on:
13 Nov 2023 05:43 pm
बड़ी खबरें
View Allबड़वानी
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
