
Ravana combustion took place on Vijayadashami
Vishal Yadav...
बड़वानी. शहर के दशहरा मैदान पर बुधवार रात्रि आठ बजे रावण के 55 फीट सहित कुंभकरण व मेघनाथ के 40-40 पुतलों का दहन हुआ। आग लगते ही चंद सेकंड में दशानन आग-धुएं में उड़ गया। रावण दहन देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग उमड़े। रावण दहन से पूर्व से भगवान श्रीराम की सवारी निकली। साथ ही आतिशबाजी से आकाश जगमगा उठा।
दशहरा मैदान पर रावण के आसपास बेरिकेट्स लगाकर व्यवस्था की गई थी। रावण दहन पूर्व शहर के मध्य मां कालिका के दरबार से सुसज्जित रथ में रामजी की सवारी निकाली गई। सवारी में भगवान श्रीराम सहित लक्ष्मण व हनुमानीजी के रूप में सजे कलाकार शहर के मुख्य मार्गांे से होते हुए दशहरा मैदान पहुंचे। इस दौरान सुमधुर भजनों की धुन पर युवाओं की टोलियां रास्तेभर जमकर थिरकी। रात्रि 8 बजे दशहरा मैदान पर विधि-विधान से रावण दहन हुआ। रावण का आग लगते ही जनसमूह के चेहरे खिल उठे। साथ ही बुराई पर अच्छाई की जीत की शुभकामनाओं का दौर शुरु हो गया।
इसके बाद रात्रि नौ बजे पुरानी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के युवा मित्र मंडल के तत्वावधान में ओल्ड हाउसिंग बोर्ड हाट बाजार स्थल पर 50 फीट ऊंचे लैपटॉप चलाते हुए रावण के आकर्षक पुतल का दहन किया। हाथों में लैपटॉप लिए रावण के 10 मुखौटों पर सोशल मीडिया के विभिन्न एप्प के सिंबल लगाए गए थे। धोबडिय़ा हिल्स स्थित मां वैष्णोदेवी से रामजी की सवारी निकली और रावण का दहन हुआ।
मुस्तैद रहा पुलिस-प्रशासन
दशहरा पर्व को लेकर पुलिस-प्रशासन मुस्तैद रहा। सुबह माता विसर्जन के साथ ही पुलिस बल जगह-जगह तैनात रहा। शाम 4 बजे बाद से दशहरा स्थलों और चौक-चौराहों पर जवान तैनात हो गए। शाम से ही दशहरा मैदान से जुड़े मार्गांे को बेरिकेट्स लगाकर वाहनों का आवागमन रोका गया। पुलिस व प्रशासन के अधिकारी दशहरा मैदान पर मौजूद रहे, तो पुलिस बल वाहनों से भी शहर में गश्त लगाता रहा। दशहरा स्थलों पर नगर पालिका ने साफ-सफाई सहित पेयजल, विद्युत आदि की व्यवस्थाएं की।
Published on:
06 Oct 2022 11:59 am
बड़ी खबरें
View Allबड़वानी
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
