बड़वानी

साइकिल से 14 हजार किमी की यात्रा कर रहे पुणे के सुशील भुवड़े

पुणे से दिल्ली के लिए साइकल पर सवार होकर निकले समाजसेवी साइकल यात्री सुशील भुवड़े पहुंचे सनावद, बताया यात्रा का उद्देश्य

less than 1 minute read
Dec 04, 2022
समाजसेवी साइकल यात्री सुशील भुवड़े

14 हजार किमी की साइकिल यात्रा पर निकले पुणे के सुशील

सनावद. महाराष्ट्र के पुणे से सामाजिक कार्यकर्ता सुशील भुवड़े दिल्ली तक की यात्रा साइकिल से कर रहे हैं। शनिवार को वह सनावद पहुंचे। भुवड़े ने बताया यह यात्रा देश में एक समान शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाएं लागू करने की मांग को लेकर की जा रही है। दिल्ली पहुंचकर ज्ञापन राष्ट्रपति को देकर चर्चा करेंगे।

सनावद में सुशील ने मीडिया से चर्चा करते हुए अपने अनुभव साझा किए। सुशील ने बताया पुणे से दिल्ली तक वह साइकिल यात्रा कर देश की राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू से मुलाकात कर देश में एक समान शिक्षा और स्वास्थ्य की व्यवस्था लागू करने के लिए मांग की जाएगी। जिस तरह दिल्ली प्रदेश सरकार प्रदेश में नागरिकों को शिक्षा और स्वास्थ्य के लिए हर सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है, वैसे ही यह व्यवस्था देश भर में लागू हो, इसके लिए कानून बने। इसकेे बाद इस कानून को लेकर स्वास्थ्य शिक्षा का लाभ हर व्यक्ति को सीधे मिल सके। पूर्व में स्वास्थ्य शिक्षा की व्यवस्था निशुल्क हुआ करती थी, लेकिन धीरे—धीरे इससे व्यवसायीककरण होने लगा। इसके बाद आज अस्पताल हो या स्कूल वहां पर तोलमोल कर ही कार्य होता है। ऊंचा डोनेशन देकर बच्चों को शिक्षा दिलवाई जा रही है।

27 दिसंबर तक पहुंचेंगे दिल्ली
सुशील ने बताया वह 27 नवंबर को पूना से निकले और 27 दिसंबर तक दिल्ली पहुंच जाएंगे। राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू को ज्ञापन सौंपेंगे। रास्ते में मिलने वाले अन्य लोगों के साथ ग्रामीणों को स्वास्थ्य और शिक्षा निशुल्क करने की बात रखने की पहल की जा रही है।

Published on:
04 Dec 2022 12:23 pm
Also Read
View All

अगली खबर