8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बड़वानी

VIDEO… बड़वानी शहर में गूंजे शिर्डी वाले साईंबाबा के जयकारे

-रामनवमीं की पूर्व संध्या निकली भव्य पालकी यात्रा-विभिन्न प्रस्तुतियों ने मन मोहा, सजीव झांकियां रही आकर्षण का केंद्र

Google source verification

बड़वानी. शहर में बुधवार शाम शहर में शिर्डी वाले सांईबाबा के जयकारे गूंजे। सांई भजन गूंजायमान हुए। मौका था रामनवमी के पावन अवसर पर निकली सांई पालकी यात्रा का। इस मौके पर झांकियों और विभिन्न चलित प्रस्तुतियां ने भक्तों का मनमोहा। पालकी यात्रा का शहर वासियों ने पलक बिछाकर आत्मीय स्वागत किया। पूरे रास्ते स्वल्पहार के स्टॉल लगाकर सेवाएं दी।
कलाकारों ने विभिन्न धार्मिक नृत्यों की प्रस्तुतियों से भक्त मंत्रमुग्ध हो उठे। बुधवार शाम चार बजे गायत्री शक्तिपीठ से शुरु हुई बाबा सांई की पालकी यात्रा रात्रि करीब आठ बजे अंजड़ नाका स्थित सांई शनैश्वर मंदिर पहुंची। इस दौरान सबसे आगे दो घुड़सवार ध्वज थामे चल रहे थे। उनके साथ ही लजवामा टीम चल रही थी। वहीं चलित ट्रॉलियों पर झांकियां, सचिव चित्रण और विभिन्न कलाकारों द्वारा चलित ट्रॉलियों पर गीत-संगीत व नृत्य की प्रस्तुति दे रहे थे। वहीं बाबा के गीतों पर भक्तगण रास्तेभर झूमते-नाचते चले।

रास्तेभर बरसे फूल, स्वल्पहार कराया
इस वर्ष बाबा की पालकी यात्रा को लेकर आयोजन समिति ने व्यापक तैयारियां की थी। पाटी नाका से लेकर अंजड़ नाका तक कई संगठन, समितियों और भक्तों ने मंच और ओटलों से बाबा की पालकी यात्रा पर फूलों की बारिश कर स्वागत किया। वहीं अनेक जगह स्वागत मंच के साथ स्वल्पहार के स्टॉल सजाकर भक्तों को नाश्ता, मिष्ठान, ठंडाई, पेयजल आदि का वितरण किया।
पालकी उठाने का सौभाग्य लिया
शक्तिपीठ से निकली पालकी यात्रा पाटी नाका, रानीपुरा, जैन मंदिर, रणजीत चौक, एमजी रोड, कारंजा होकर अंजड़ नाका स्थित सांई शनैश्वर मंदिर पहुंची। रास्तेभर भक्तों ने बाबा की पालकी उठाने का सौभाग्य हासिल किया। मंदिर पहुंचकर बाबा की महाआरती की प्रसादी वितरण किया। गुरुवार को रामनवमी के अवसर पर सुबह हवन-पूजन और कन्या भोज का आयोजन होंगे।

तैनात रही कोतवाली पुलिस
पालकी यात्रा को लेकर आयोजन समिति ने पाटी नाका गायत्री मंदिर से लेकर पूरे रास्ते रामनवमी के विशेष ध्वज से सज्जा की। आयोजन में हजारों लोग शामिल हुए। देर शाम झिलमिल विद्युत लाइट के बीच चलित ट्रॉलियों पर प्रस्तुतियों ने लुभाया। वहीं सज्जित रथ और बाबा की पालकी भी आकर्षण का केंद्र रही। पूरे रास्ते कोतवाली पुलिस ने तैनात रहकर सुरक्षा व्यवस्था संभाली।
ये रहा आकर्षण का केंद्र
दो घुड़सवार लोग धर्म ध्वजा थामे चले
शहर का बजरंग बैंड ने प्रस्तुति दी
भस्म रवैया ग्रुप उज्जैन की नगाड़ा पार्टी
खाटू श्याम की मनमोहन प्रस्तुति
बाबा महाकाल का अघोरी नृत्य प्रस्तुति
30 मुखी महाकाली माता की प्रस्तुति
भगवान श्रीराम दरबार की भव्य झांकी
साई बाबा की झांकी (चावड़ी)
अमर पंजाबी द्वारा रास्तेभर भजन संध्या प्रस्तुति
भव्य रथ और लवाजमा प्रस्तुति

अष्टमीं पर हुए हवन, नवमीं पर हुए अनुष्ठान
जिला मुख्यालय पर नवरात्रि की अष्टमी पर शहर के माता मंदिरों में विशेष हवन-पूजन हुए। यजमानों ने आहुतियां डाली। वहीं शक्तिपीठ में नवमीं पर गुरुवार सुबह पूर्णाहुति हुई। इस दौरान इंद्रभवन स्थित श्रीराम मंदिर में संकीर्तन होगा। रानीपुरा स्थित कुशवाह समाज श्रीराम मंदिर में शृंगार, हवन-पूजन के आयोजन हुए। साथ ही कन्या भोज के आयोजन हुए।