8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Teachers Day 2022 : शिक्षक गौरव सम्मान से सम्मानित हुए 101 शिक्षक, जिलाधिकारी ने बांटा पुरस्कार

Teachers Day 2022 जिले में आज शिक्षक दिवस 2022 धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर जिले के सभी स्कूल और कालेजों में शिक्षक दिवस के मौके पर कार्यक्रमों का आयोजिन किया गया। जनपद के प्रत्येक शिक्षण संस्थानों में शिक्षक दिवस का आयोजन किया गया। शिक्षक दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी ने 101 प्रधानाचार्यो/शिक्षकों को सम्मानित किया।

2 min read
Google source verification
Teachers Day 2022 : शिक्षक गौरव सम्मान से सम्मानित हुए 101 शिक्षक, जिलाधिकारी ने बांटा पुरस्कार

Teachers Day 2022 : शिक्षक गौरव सम्मान से सम्मानित हुए 101 शिक्षक, जिलाधिकारी ने बांटा पुरस्कार

Teachers Day 2022 आज 5 सितम्बर 2022 को पूर्व राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधा कृष्ण के जन्म दिवस को पूरे देश में शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है। जिस के क्रम में आज इण्टरमीडिएट कालिज, धनौरा सिल्वरनगर में शिक्षक दिवस के अवसर पर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिलाधिकारी राजकमल यादव जी ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया । शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक व शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया।

इस सुअवसर पर बोर्ड परीक्षाफल, मूल्यांकन, स्काउट गाइड, ई-मेल आईडी, वेबपेज, हर घर तिरंगा कार्यक्रम, करियर काउंसिलिंग, खेल, जनपद स्तर पर मेधावी छात्र से सम्बन्धित विद्यालय एवं शिक्षा के क्षेत्र मे अन्य महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले समस्त शिक्षा बोर्ड के 101 प्रधानाचार्यो/ शिक्षकों को रवीन्द्र सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक, बागपत के नेतृत्व में माध्यमिक शिक्षा विभाग, जनपद बागपत द्वारा बागपत में शिक्षक गौरव सम्मान.2022 से सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि जिलाधिकारी श्री राजकमल यादव ने सभी उपस्थित शिक्षकगणों को अपने आर्शीवचनों से प्रोत्साहित करते हुए भविष्य में भी छात्रहित एवं समाजहित में अपना उत्कृष्ट योगदान देने हेतु अपील की।


यह भी पढ़ें : मेरठ में बोले नंद गोपाल नंदी - प्रदेश से खत्म हुआ गुंडाराज, जो गुडें थे वो आज जेल के अंदर

उन्होंने कहा शिक्षक राष्ट्र निर्माता होता है शिक्षक हमें आगे बढ़ना सिखाता है शिक्षक द्वारा दी गई शिक्षा हमें सही मार्ग पर ले जाने का कार्य करती है गुरु किसी भी रूप में हो सकता है अपने गुरु का सम्मान करें उनके आदर्श को, व्यक्तित्व को समझें और अपने जीवन में आचरण में गुरुद्वारा लिए गए शिक्षा को उपयोग में लाएं। जिलाधिकारी व जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा शिक्षको प्रधानाचार्यो को भेंट स्वरूप अंगवस्त्र, पुष्पमाला एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। जिला विद्यालय निरीक्षक रवीन्द्र सिंह द्वारा सभी उपस्थित शिक्षकों एवं प्रधानाचार्यो को शिक्षक दिवस की बधाई दी । मंच संचालन छवि श्रीवास्तव द्वारा किया गया।