25 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यूपी में बसपा और रालोद के बीच गठबंधन पर सपा मुखिया अखिलेश यादव ने अपने बयान से सभी को चौंकाया

बसपा और रालोद गठबंधन पर पूर्व मुख्यमंत्री और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा, मुझे तो इसकी सूचना मीडिया से मिली है

3 min read
Google source verification
Akhilesh yadav

यूपी में बसपा और रालोद के बीच गठबंधन पर सपा मुखिया अखिलेश यादव ने अपने बयान से सभी को चौंकाया

बागपत. लोकसभा चुनाव नजदीक आने के साथ ही देश के साथ ही उत्तर प्रदेश में भी गठबंधन और महागठबंधन की चर्चा जोर पकड़ने लगी है। इस के साथ ही अटकलबाजियों का दौड़ भी शुरू हो गया है। ऐसी ही एक उड़ती हुई खबर है कि मायावती की पार्टी बसपा और चौधरी अजित सिंह की पार्टी रालोद के बीच 2019 लोकसभा चुनाव के लिए गठबंधन हो गया है। इस संबंध में जब बसपा से गठबंधन के मुख्य दावेदार सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से बातच की गई तो उन्होंने कहा कि इस संबंध में मुझे भी मीडिया से ही जानकारी मिली है। वहीं बसपा, सपा और कांग्रेस के बीच संभावित महागठबंधन के सवाल पर उन्होंने कहा कि अभी कोई जल्दीबाजी की जरूरत नहीं है। इसके बाद उन्होंने कहा कि जब भी कोई राजनीतिक फैसले होंगे तो वह आप सबके सामने आ जाएंगे। मीडिया में महागठबंधन पर हर दिन छप रही खबरों पर उन्होंने कहा कि पता नहीं, अखबार और टीवी के लोगों को क्यों जल्दीबाजी है। समय आने पर सब चीजें सामने आ जाएंगी।

वहीं, बसपा और रालोद के बीच गठबंधन की खबरों पर अखिलेश यादव ने कहा कि अभी जो जानकारी है, वह अखबार और टीवी की हैं। ये जानकारी हमें भी अखबार और टीवी से मिली है। उन्होंने कहा कि चुनाव की तारीख आने दीजिए, सब चीजें साफ हो जाएंगी। वहीं, भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि एक बात निश्चित है कि जनता भाजपा से खासे नाराज हैं। भाजपा ने जनता के लिए न तो कोई फैसले ले पाई और न ही कोई सुविधाएं ही दे पाई। अखिलेश ने कहा कि भाजपा ने जो वादे किए थे, उन पर वे लोग पूरी तरह फेल साबित हुए हैं। लिहाजा, जनता अब उन्हें हटाना चाहती है, समाजवादी लोग तो काम कर रहे हैं। इसलिए जनता हमारी मदद करेगी। उन्होंने कहा कि हम लोगों को जोड़ रहे हैं और जोड़ने से ही ताकत बढ़ती है।

यह भी पढ़ेंः सांप्रदायिक हिंसा की आग में झुलसा यूपी का यह शहर, फायरिंग में आधा दर्जन घायल, फोर्स तैनात, देखें वीडियो

इस मौके पर अखिलेश ने प्रशानमंत्री नरेन्द्र मोहन पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि याद कीजिए, हम तो अपने काम पर ही भरोसा रखते थे। लेकिन, प्रधानमंत्री ने उत्तर प्रदेश में आकर झूठा प्रचार किया। अखिलेश ने कहा कि प्रधानमंत्री ने जो कहा था कि उत्तर प्रदेश में भर्तियां केवल यादवों की होती हैं, वह पूरी तरह झूट था। पता नहीं ये बातें उन्हें किसने ये सिखाया। इसके साथ ही चुनाव में सांप्रदायिकता के इस्तेमाल पर उन्होंने प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि कब्रिस्तान और शमशान की बात किसने की।

यह भी पढ़ें- अमर सिंह का सनसनीखेज खुलासा, बोले-5-7 सौ बंदूकें लेकर गया था रामपुर, आजम खान निकलता तो मार देता

अखिलेश ने खुद को बताया विकास पुरुष
पूर्व सीएम अखिलेश ने कहा कि हम तो काम करते हैं। उन्होंने कहा कि हम आज भी कहते हैं कि पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे जो बन रहा है। यह तरक्की और खुशहाली की सड़क है। इसके बनने से बहुत लोगों को लाभ मिलेगा। उन्होंने सीएम योगी पर तंज कसते हुए कहा कि पता नहीं वर्तमान मुख्यमंत्री को क्यों सस्ती चीजें पसंद हैं। अखिलेश ने कहा कि अच्छी चीज बनाएं, ताकि दुनिया के पैमाने पर अच्छी दिखे।

कानून व्यवस्था पर उठाया सवाल
प्रदेश में आय दिन होने वाले आपराधिक घटनाओं का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि आगरा में छात्रा की जो खबर मिली है, वह बेहद दुखद है। एक बेटी की जान चली गई। एक ही दिन तीन घटनाएं हुईं, जहां एक बेटी को पेट्रोल डाल कर जला दिया गया। वहीं, पढ़ाई के लिए जा रही एक बेटी के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया गया और एक आरजे के साथ छेड़खानी की गई। सीएम योगी पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि ये क्या जानेंगे बेटियों की सुरक्षा क्या है। जिसके परिवार में बेटी हो, वो समझ सकता है कि बेटी की सुरक्षा क्या है। उन्होंने कहा कि इन घटनाओं की जिम्मेदार सरकार है। उन्होंने कहा कि यह सरकार कानून व्यवस्था पर ध्यान नहीं दे रही है। इतना बड़ा जंगलराज कभी यूपी ने नहीं देखा, जितना आज दिख रहा है। उन्होंने कहा कि हम ऊंचाई की प्रतिस्प्रधा नहीं करेंगे, बल्कि ऐसा स्मारक बनाएंगे, जिससे लोगों को नौकरी मिल सके।