
बागपत। राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान (Rashtriya Madhyamik Shiksha Abhiyan) के अंतर्गत संचालित राजकीय हाइस्कूलों (Highschool) के शिक्षकों व शिक्षिकाओं ने एसडीएम (SDM) को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने यूपी बोर्ड परीक्षा (UP Board Exam) का बहिष्कार करने की चेतावनी दी है। टीचरों ने बताया कि उन्हें पांच माह से वेतन नहीं दिया जा रहा है। इसके लिए धरना-प्रदर्शन भी हो चुके हैं। अगर उन्हें जल्द ही वेतन जारी नहीं किया गया तो वे बोर्ड परीक्षा का बहिष्कार करने को बाध्य होंगे।
कई बार कर चुके हैं धरना-प्रदर्शन
राजकीय शिक्षक संघ के बैनर तले राजकीय हाइस्कूलों के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने सोमवार को कलक्ट्रेट पहुंचकर एसडीएम रामनयन को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने बताया कि विगत पांच माह से उन्हें वेतन नहीं दिया जा रहा है। इसके लिए लखनऊ से लेकर जनपद स्तर तक धरने-प्रदर्शन किए जा चुके हैं, लेकिन सरकार से वेतन जारी नहीं किया गया है। वेतन जारी नहीं होने से उन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उनके सामने आर्थिक संकट की समस्या भी पैदा हो गई है।
कहा- ...तो परीक्षा का करेंगे बहिष्कार
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनका वेतन जल्द से जल्द जारी नहीं किया गया तो वह बोर्ड परीक्षाओं का बहिष्कार करने को मजबूर होंगे। जब उन्हें वेतन ही नहीं दिया जा रहा है तो वह बोर्ड परीक्षा में ड्यूटी नहीं दे पाएंगे। ऐसे में परीक्षा का बहिष्कार किया जाएगा। इस दौरान राजकीय शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष हुकुम सिंह, जिला मंत्री अश्वनी कुमार, प्रीति शर्मा, नरेश भारद्वाज, ज्ञांती सिंह, वंदना शर्मा, सुधीर कुमार, सविता विश्वकर्मा, तनु धामा, सरिता, मंजूलता मौजूद रहे।
Updated on:
11 Feb 2020 12:00 pm
Published on:
11 Feb 2020 11:59 am
बड़ी खबरें
View Allबागपत
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
