8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यूपी में रालोद को तगड़ा झटका, नवाब हमीद के कांग्रेस में शामिल; लोकसभा चुनाव से पहले मुस्लिम वोटों में सेंधमारी

Lok Sabha Election 2024: बागपत से नवाब परिवार का मजबूत स्तंभ नवाब हमीद के कांग्रेस में शामिल होने से रालोद का तगड़ा झटका लगा है। लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने मुस्लिम वोटों में सेंधमारी शुरू कर दी है।

3 min read
Google source verification
up congress news

रालोद के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव और बागपत नवाब परिवार के नवाब अहमद हमीद लखनऊ में कांग्रेस पार्टी मुख्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष अजय राय व अन्य के साथ।

Lok Sabha Election 2024: पश्चिम यूपी में रालोद का मुस्लिम चेहरा रहे रालोद के पूर्व विधायक नवाब कोकब हमीद के बेटे और रालोद नेता नवाब अहमद हमीद आज अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल हो गए। नवाब हमीद को कांग्रेस में लाने का श्रेय कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अभिमन्यू त्यागी को जाता है। जिन्होंने नवाब हमीद को कांग्रेस के नजदीक लाने का काम किया।

भाजपा सरकार को 2024 में खदेड़ने का काम कांग्रेस करेगी
कांग्रेस में शामिल होने के बाद नवाब अहमद हमीद ने कहा कि जिस तरह अंग्रेजों को देश से भगाया, इसी तरह भाजपा सरकार को 2024 में खदेड़ने का काम कांग्रेस करेगी। उन्होंने कहा गांधी और नवाब परिवार का ये गठबंधन पश्चिम यूपी में कांग्रेस को मजबूत करने का काम करेगा। पत्रिका से हुई बातचीत में नवाब अहमद हमीद ने कहा कि एनआरसी वाले मुददे पर सभी पार्टियां चुप रही है। सिर्फ कांग्रेस ऐसी पार्टी थी जिसने केंद्र सरकार के खिलाफ आवाज उठाई।

कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय सचिव प्रदीप नरवाल भी उपस्थित रहे
आज लखनऊ में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश कार्यालय पर रालोद के राष्ट्रीय महासचिव रहे बागपत के नवाब अहमद हमीद अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल हो गए। लखनऊ स्थित कांग्रेस मुख्यालय में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेशाध्यक्ष पूर्व मंत्री अजय राय ने नवाब अहमद हमीद को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई। इस दौरान अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय सचिव प्रदीप नरवाल भी उपस्थित रहे। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष बृजलाल खाबरी, पूर्व कैबिनेट मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संगठन सचिव अनिल यादव, पूर्व मंत्री व प्रवक्ता डॉ. सीपी राय, प्रदेश प्रवक्ता अभिमन्यु त्यागी ने नवाब अहमद हमीद का कांग्रेस में शामिल होने पर स्वागत किया।

मुस्लिमों का कांग्रेस के प्रति झुकाव और रुझान बहुत तेजी से बढ़ेगा
नवाब अहमद हमीद को कांग्रेस पार्टी की सदस्यता दिलाने के लिए प्रदेशाध्यक्ष अजय राय ने प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता अभिमन्यु त्यागी को जिम्मेदारी के साथ लगाया था। नवाब अहमद हमीद की तरफ से कांग्रेस ओबीसी मोर्चा नेशनल कॉर्डिनेटर हेमंत प्रधान पैरवी कर रहे थे। कांग्रेस में शामिल होने से पहले राष्ट्रीय महासचिव और उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी से नवाब अहमद हमीद की कई दौर की मुलाकात हुई। यूपी की राजनीति की बारीकी से जानकारी रखने वाले विश्लेषकों का मानना है कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में नवाब अहमद हमीद के कांग्रेस में आने से मुस्लिमों का कांग्रेस के प्रति झुकाव और रुझान बहुत तेजी से बढ़ेगा।

पुरखों का कांग्रेस से पुराना नाता रहा
कांग्रेस मुख्यालय पर मीडिया से रूबरू होकर नवाब अहमद हमीद ने भारत के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी को नमन किया। उत्तर प्रदेश कांग्रेस महासचिव का दायित्व मिलने पर उन्होंने कांग्रेस वर्किंग कमेटी की चेयरमैन सोनिया गांधी, राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी, राहुल गांधी, अजय राय सहित पार्टी के सभी शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस एकमात्र पार्टी है, जो देश के सभी वर्गो का उत्थान कर रही है। उन्होंने कहा कि देश को आजादी दिलाने में कांग्रेस की मुख्य भूमिका रही है, और इसी क्रम में अब दूसरी लड़ाई दमनकारी भाजपा सरकार से है। जिसे 2024 में खदेड़ दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि उनके पुरखों का कांग्रेस से पुराना नाता रहा है। जिसमें राष्ट्रपिता महात्मा गांधी से लेकर पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी एवं राजीव गांधी का बागपत में उनकी हवेली पर आना जाना रहा। इन्हीं सम्बंधों को दोबारा देशहित में आगे बढ़ाते हुए वह कांग्रेस पार्टी के साथ मिलकर प्रियंका गांधी और राहुल गांधी के नेतृत्व में 2024 में देश बचाने की लड़ाई में शामिल हुए है।

इस मौके पर आस मोहम्मद निवाडा, धर्म सिंह विकल, इरफान बिलोजपुरा, नासिर प्रधान, दिलशाद प्रधान, इकबाल प्रधान, एडवोकेट इस्तखार हसन, वसीम, शमीम राणा, एडवोवेट लियाकत अली खान, अली हसन प्रधान, हनीफ मेंबर, महबूब प्रधान, हाजी वाहिद कुरैशी, हाजी इकबाल इरशाद, मोमिन प्रधान डोला, असलम प्रधान, फिरोज प्रधान, इकबाल प्रधान, अफजल प्रधान, इरशाद भाई, अरशद खान और सलीम त्यागी घटोली आदि बड़ी संख्या में बागपत मेरठ के लोग मौजूद रहे।