आपको बता दें कि तीन दिन पहले रोस्टर के अनुसार बाजार खोलने के आदेश जारी किए गए थे। बाज़ार खुलते ही सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़नी शुरू हो गई थीं। जगह-जगह जाम लगने जैसी तस्वीरें भी सामने आनी शुरू हो गई थीं। इस गंभीर मामले को देखते हुए डीएम बागपत (Baghpat DM) शकुंतला गौतम ने ईद (Eid) के ठीक अगले दिन सभी प्रतिष्ठानों को बन्द कराने के आदेश जारी कर दिए।