बागपत। जनपद में कोरोना के केस रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। लगातार कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ रही है। गांव के लोग भी कोरोना संक्रमित होने लगे हैं। वहीं अब कोरोना कर्मवीरो के संक्रमण पाए जाने पर स्थिति और नाजुक हो चली है। दरअसल, जनपद के अंदर कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 123 पर पहुंच गई है। जिसमें से 37 मरीज ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं। एक कोरोना पॉजिटिव की मौत हो चुकी है। जिले में इस वक्त 85 सक्रिय संक्रमित हैं। जिनका इलाज बागपत और मेरठ के कोविड-19 अस्पतालों में चल रहा है।