
बागपत. बरनावा गांव में बुधवार को गणमान्य ग्रामीणों की बैठक हुई। जिसमें डीएम शकुंतला गौतम और एसपी प्रताप गोपेंद्र यादव ने शांति व्यवस्था बनाये रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें। राम मंदिर फैसले के मध्यनजर की गई। इस बैठक में लोगों से अपसी भाई चारा कायम रखने की अपील की गयी है।
बरनावा गांव में आयोजित बैठक में डीएम शकुंतला गौतम ने कहा कि बरनावा गंगा जमुनी तहजीब को जीवंत कर रहा है। यहां के लोगों ने पारस्परिक प्रेम और सौहार्द की मिसाल कायम की है। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का सभी को सम्मान करना चाहिए। अपने गांव मोहल्ले में सब मिलजुलकर शांति व्यवस्था बनाये रखने में बुजुर्ग गणमान्य नागरिक अपनी भूमिका अदा करें। बैठक में एसपी प्रताप गोपेंद्र यादव ने कहा कि सोशल मीडिया, फेसबुक व वाट्सअप पर गलत, भ्रामक, भड़काऊ, व संवेदनशील मेसेज भेजने वाले कि सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस को दें। संदिग्ध घूमने वाले व्यक्ति से सतर्क रहें। उसकी गतिविधियों की तुरंत पुलिस को सूचित करें।
यह भी पढ़ें- केवल मुस्लिम ही नहीं, हिंदू धर्मगुरुओं से भी सहयोग मांगे प्रशासन: मौलाना मेहदी
किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें। आपसी प्रेम व भाईचारा कायम रखें। एसपी बागपत ने किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न देने के लिए भी लोगों से कहा है। इस दौरान इंस्पेक्टर रवेंद्र सिंह, पीआरओ मनोज सिंह, आचार्य विनोद कुमार, सुभाष शर्मा, जरीफ कुरैशी, हनीफ कुरैशी, धनपाल बैंसला, सचिन त्यागी, सतीश बाल्मीकि, अरुण त्यागी, शहजाद, देवेंद्र शास्त्री आदि मौजूद रहे। गौरतलब है कि 17 नवंबर से पहले इस मामले में सुप्रीम कोर्ट की ओर से फैसला आने की उम्मीद जताई जा रही है।
Published on:
06 Nov 2019 07:50 pm
बड़ी खबरें
View Allबागपत
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
