11 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

catch_icon

प्लस

epaper_icon

ई-पेपर

profile_icon

प्रोफाइल

बागपत में भाभी के लिए दो सगे भाइयों ने तीसरे को गोली मारी

बड़े भाई की शादी से खुश नहीं थे छोटे भाई, इसलिए दोनों ने मिलकर कर दी हत्या

less than 1 minute read
Google source verification
Bilaspur Crime

बड़ौत थाना क्षेत्र के गांव गुराना में दो भाइयों ने मिलकर तीसरे की हत्या कर दी। दोनों ने आधी रात को इस वारदात को अंजाम दिया। सुबह पुलिस ने आरोपी दोनों सगे भाइयों को गिरफ्तार कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस घटना के बाद पूरा गांव हैरान हैं। फिलहाल हत्या की इस वारदात के पीछे 'भाभी' को वजह बताया जा रहा है।

घटना शुक्रवार रात की है। एडिशनल एसपी एनपी सिंह ने बताया गुराना गांव में हत्या की सूचना मिली थी। पुलिस गांव पहुंची तो यहां यशवीर नाम के एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला। जानकारी करने पर पता चला कि यशवीर के सगे भाई ओमवीर और उदयवीर ने ही हत्या की इस वारदात को अंजाम दिया था। दोनों भाइयों के मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। आरोपियों के खिलाफ अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

हत्या के पीछे की वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप

इस घटना के पीछे की वजह जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। पुलिस के अनुसार प्राथमिक पूछताछ में पता चला है कि यशवीर दिल्ली में बास चालक था। इसके बड़े भाई की पहले ही मौत हो चुकी है। बड़े भाई की मौत हो जाने के बाद उसकी पत्नी का विवाह घर वालों ने यशवीर से कर दिया था। इस विवाह से यशवीर के दोनों छोटे भाई ओमवीर और उदयवीर खुश नहीं थे। अक्सर घर में इस विवाह को लेकर विवाद होता रहता था। शुक्रवार रात यशवीर दिल्ली से घर पहुंचा था। बताया जाता है कि एक बार फिर से भाभी को लेकर तीनों भाइयों में विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ गई कि दो भाईयों ने मिलकर तीसरे की हत्या कर दी।