
बागपत। जनपद में ठगी करने वालों का धंधा फलता-फूलता जा रहा है। इसी कड़ी में शनिवार को नौकरी के नाम फिर 6.5 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। आरोपी को पकड़ने के लिए सोनीपत पुलिस ने बागपत में दबिश दी, लेकिन आरोपी घर पर नहीं मिला। पुलिस ने उसकी पत्नी और पिता से पूछताछ की।
यह भी पढ़ें : मुस्कराकर इस तरह लूट लेती थी यह महिला, गिरफ्तार
बागपत पहुंचे सोनीपत के खेड़ी दमकन गांव निवासी अनिल ने बताया कि उसके बेटे राहुल की किसान सेवा सहकारी समिति सरूरपुर में नौकरी लगवाने के नाम पर 24 दिसंबर 2017 को 6.5 लाख रुपये बागपत के युवक सुनील ने लिए थे। आरोपी ने उनको फर्जी नियुक्ति पत्र थमा दिया था। जब बेटा सहकारी समिति पर पहुंचा तो इसका पता चला। इसके बारे में जब उन्होंने कहा तो आरोपी तरह-तरह के बहाने बनाने लगा था।
आरोपी से रुपये वापस करने की मांग की, लेकिन अभी तक रुपये नहीं लौटाए । बाद में गुहाना थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया। शनिवार को थाने के एएसआइ रामनिवास सिंह के नेतृत्व में टीम ने बागपत में पहुंचकर आरोपी के घर पर दबिश दी। जो अपने घर नहीं मिला। पुलिस ने उसकी पत्नी व पिता को कोतवाली लाकर पूछताछ की।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शिव प्रकाश सिंह ने इसकी पुष्टि की। बता दे कि आरोपी सुनील ने देशराज मोहल्ला निवासी दिनेश नारायण के बेटे उदित की नौकरी लगवाने के नाम पर भी करीब सात लाख रुपये ठग लिए थे। इस केस में आरोपी ने अदालत में आत्मसमर्पण किया था। जो फिलहाल जमानत पर जेल से छूटा हुआ है।
Published on:
19 May 2019 02:43 pm
बड़ी खबरें
View Allबागपत
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
