13 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम आश्रम में कर रहा घुड़सवारी, घोड़े के साथ लगाई दौड़

बरनावा के डेरा सच्चा सौदा में गुरमीत राम रहीम आराम की जिदंगी काट रहा है। गुरमीत राम रहीम घुड़सवारी के अलावा घोड़े के साथ दौड़ लगाता है।

less than 1 minute read
Google source verification
डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम आश्रम में कर रहा घुड़सवारी, घोड़े के साथ लगाई दौड़

बरनावा आश्रम में अपने घोड़े के साथ गुरमीत राम रहीम

डेरा प्रमुख गुरमीत सिंह राम रहीम का घोड़े के साथ दौड़ने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।


रोहतक की सुनारिया जेल से 40 दिन का पैरोल लेकर बरनावा आश्रम में आया डेरा प्रमुख गुरमीत सिंह राम रहीम अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सुबह के समय घोड़े को चारा खिलाते और घोड़े के साथ दौड़ते नजर आ रहा है।


यह भी पढ़ें : महाशिवरात्रि पर एटीएस और आरएएफ के हाथ में होगी मेरठ के औघडनाथ मंदिर की सुरक्षा

इसके बाद वह घुड़सवारी भी करता है। उसका यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस दौरान वह दौड़ने से शरीर स्वस्थ्य व तंदुरुस्ती फिट रहने की बात कह रहा है।


बता दें कि डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम प्रतिदिन कोई ना कोई ऐसा काम करता है जिससे वो चर्चा में बना रहता है।


यह भी पढ़ें : Indian Railways: ट्रेन की कंफर्म टिकट कर सकेंगे ट्रांसफर, जाने नियम

इससे पहले गुरमीत राम रहीम ने हनीप्रीत के साथ वैलेंटाइन डे के दिन केक काटा था।