
बागपत जिले के सिसाना गांव के जंगल में अधजली अवस्था में मिली नोएडा की युवती मनीषा का फाइल फोटो
Baghpat news : बागपत के सिसाना गांव के जंगल में श्मशान घाट के पास एक युवती का शव सूटकेस में जलता मिला था। इस मामले का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। सूटकेस में मिली अधजली लाश नोएडा निवासी युवती मनीषा उर्फ मिनी की थी। मनीषा करवा चौथ के दिन घर नहीं लौटी। इसके अगले दिन उसका शव बागपत के सिसाना गांव में सूटकेस में जलता हुआ मिला। जांच पड़ताल और शव की शिनाख्त के बाद पुलिस ने युवती की एक करीबी महिला को हिरासत में लिया है। बताया जाता है कि महिला पुलिस के सामने अपने बयान बदल रही है। मनीषा की हत्या का मुख्य आरोपी फरार है। उसकी तलाश के लिए कई टीमें लगाई गई हैं।
सहेली की तत्परता से मनीषा की हत्या का खुलासा
नोएडा के सदरपुर गांव के पूर्व प्रधान की पोती मनीषा उर्फ मिनी प्राइवेट कंपनी में जॉब करती थी। दो नवंबर को मनीषा ड्यूटी पर नहीं गई। इसके बाद मनीषा की छलेरा निवासी सहेली मुस्कान को उसकी चिंता हो गई। सहेली मुस्कान ने पहले मनीषा के मोबाइल पर फोन किया। लेकिन वो बंद मिला। इसके बाद उसने मनीषा के घरवालों को फोन किया। मुस्कान ने पुलिस पूछताछ में बताया कि मनीषा जब ड्यूटी पर नहीं आई है तब उसके घरवालों को उसके लापता होने की जानकारी हुई। अनहोनी की आशंका के चलते मनीषा के तेहरे भाई ने नोएडा थाना पहुंचकर गुमशुदगी दर्ज कराई।
अनहोनी की आशंका के चलते सहेली कई रिश्तेदारों को फोन लगा चुकी थी
पुलिस को मनीषा की सहेली मुस्कान ने बताया कि वो अनहोनी की आशंका के चलते सहेली कई रिश्तेदारों को फोन लगा चुकी थी। लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग रहा था। मनीषा ने इसके बाद करीबी रिश्तेदार महिला को कॉल लगाया तो पता चला कि बागपत में मनीषा की लाश अधजली अवस्था में मिली है। यह सुनकर मुस्कान के होश उड़ गए।
जंगल में श्मशान घाट के पास शव जलने की बदबू आ रही थी
बागपत के सिसाना गांव के जंगल में श्मशान घाट के पास शव जलने की बदबू आ रही थी। आसपास देखा तो उन्हें एक गड्ढे में कूड़े में आग जलती दिखी। उन्होंने गड्ढे के नजदीक जाकर कूड़ा हटाया तो एक सूटकेस में युवती का शव जलता मिला। घटना की सूचना निवाड़ा चौकी को दी गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने आग बुझाई। इसके बाद अधजला शव को कब्जे में लेकर पहचान कराने का प्रयास किया। लेकिन पहचान नहीं हुई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। एक दिन बाद महिला के शव की पहचान हुई। शव नोएडा की युवती मनीषा का निकला। पुलिस ने करीबी महिला को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ चल रही है।
मनीषा का शव मिलने के बाद महिला बदल रही बयान
पुलिस के अनुसार मनीषा की करीबी महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या की है। पुलिस के मुताबिक मनीषा हत्या के मामले में कई अहम सुराग लगे हैं। आरोपी महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
ये है हत्या की बड़ी वजह
पुलिस सूत्रों के अनुसार सोनीपत से जिस कार को बरामद किया है। उसके मालिक ने बताया कि बागपत निवासी उसका रिश्तेदार किसी काम के लिए कार मांगकर ले गया था। बात में पता चला कि बागपत निवासी इस युवक का नोएडा निवासी महिला से प्रेम-प्रसंग है। महिला सोनीपत के एक गांव की निवासी है और मनीषा की करीबी है।
महिला और उसके प्रेमी को आपत्तिजनक स्थिति में देखकर वीडियो बना ली थी
सूत्रों की मानें तो मनीषा ने महिला और उसके प्रेमी को आपत्तिजनक स्थिति में देखकर वीडियो बना ली थी। जिसके बाद से वीडियो डिलीट करने का दबाव मनीषा पर बनाया जा रहा था। पुलिस से इस मामले में शिकायत की गई थी। माना जा रहा है कि इसी विवाद में मनीषा की हत्या हुई है। मनीषा के तेहरे भाई ने कहा कि मनीषा के पिता के देहांत के बाद उसके नाम करोड़ों की संपत्ति थी। हालांकि हत्या की सही वजह के बारे में पुलिस खुलासा करने के नजदीक है।
Published on:
05 Nov 2023 08:23 pm
बड़ी खबरें
View Allबागपत
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
