
Video: ईद के दिन अचानक दो पक्षों में चलने लगीं गोलियां, पुलिस पर भी किया पथराव, युवक की मौत
बागपत। जनपद में ईद के दिन बुधवार देर रात को दो पक्षों में कहासुनी को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों के लोग आपस में भिड़ गए। दोनों ओर से कई राउंड फायरिंग हुई। इस बीच पथराव भी हुआ। इसमें तीन लोगों को गोली लगी है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस पर भी पथराव कर दिया गया। ग्रामीणों ने पुलिस जीप में तोड़फोड़ कर दी।
पुलिस ने किया लाठीचार्ज
इसके बाद पुलिस ने बल प्रयोग कर मामले को शांत कराया। कई लोगों को हिरासत में लिया गया है। हिंसा में घायल एक शख्स की मौत हो गई है। जबकि दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। फिलहाल गांव मे तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है। इसके चलते पीएसी समेत भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात किया गया है। मामला कोतवाली बड़ौत क्षेत्र के बावली गांव का है।
दोनों ओर से हुई फायरिंग
वहां देर रात किसी बात को लेकर सचिन और प्रवीण के बीच विवाद हो गया। विवाद ने बवाल का रूप ले लिया। इस दौरान दोनों की तरफ से कई लोग आ गए। दोनों पक्षों में फायरिंग तक हो गई। झगड़े के दौरान हुई फायरिंग में प्रवीण को गोली लग गई। इसके अलावा दो अन्य लोगों को भी गोली लगी है।
तीन लोगों को लगी गोली
सूचना मिलने के बाद जब पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो लोगों ने पुलिस पर भी पथराव कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस जीप में भी तोड़फोड़ कर दी गई। लोगों ने पुलिस को घेर लिया। इसके बाद अतरिक्त पुलिस बल समेत कई थानों की फोर्स को बुलाया गया। पुलिस ने लाठीचार्ज कर मामले को संभाला। कई लोगों को हिरासत में लिया गया है। वहीं झगड़े के दौरान हुई फायरिंग में तीन लोगों को गोली लगी है।
दो की हालत गंभीर
पुलिस ने उनको बागपत जिला अस्तपाल में भर्ती कराया था। इनमें से एक युवक प्रवीण को मेरठ के लिए रेफर किया गया था लेकिन रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। वहीं, दो हिंसा में घायल दो युवकों की हालत गंभीर बताई जा रही है। गांव मे तनावपूर्व माहौल बना हुआ है और भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है।
Published on:
06 Jun 2019 11:37 am
बड़ी खबरें
View Allबागपत
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
