
बागपत. जनपद के अंदर भले ही शराब की दुकानों को लॉक डाउन के तहत छूट दे दी गई हो, लेकिन स्टॉक नहीं होने के चलते शराब की दुकानें बंद हैं। हालांकि दुकान संचालकों ने स्टॉक के लिए अपने आर्डर लगा दिए हैं, लेकिन गोदाम पर भी व्यवस्था नहीं होने के कारण दुकानें बंद हैं। बताया जा रहा है कि जब तक शराब की खेप नहीं आ जाती तब तक शराब की दुकानें बंद ही रहेंगी। जैसे ही शराब की दुकानों पर शराब का स्टॉक पहुंचता है ऐसे में दुकानों पर भीड़ लगने की उम्मीद है, जिससे सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन होना भी लाजमी है, लेकिन इसको लेकर प्रशासन पहले ही अपनी तैयारियों में जुट चुका है।
उत्तर प्रदेश में सरकार के आदेश पर लॉकडाउन के दौरान कुछ जिलों को छोड़कर बाकी सभी में शराब दुकानें खोलने के आदेश हो चुके हैं, लेकिन विडम्बना यह है कि शराब दुकानों पर स्टॉक ही नहीं बचा है। पुराना स्टॉक कहां गया ये भी जांच का विषय है। बागपत जिले की बात करें तो यहां दुकानों पर ताले लटके पड़े हैं, इसके पीछे शराब का स्टॉक नहीं होने का कारण बताया जा रहा है। हालांकि शराब दुकानों पर लोगों की भीड़ उमड़ने की आशंका को देखते हुए कड़ी पुलिस व्यवस्था की गई है। हालांकि हॉटस्पॉट गांव के अंदर शराब की दुकानों को कोई छूट नहीं दी गई है।
इन शर्तों के साथ खुलेंगी शराब की दुकानें
- दुकानें सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे तक ही खोली जा सकेंगी।
- दुकानों पर किसी भी समय 5 से ज्यादा ग्राहक खड़े नहीं हो सकेंगे।
- शराब खरीदारों को कम से कम दो गज की दूरी बनानी होगी।- फुटकर शराब विक्रेता और ग्राहकों के लिए फेस मास्क अनिवार्य है।
- सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
- दुकान पर सैनिटाइज की व्यवस्था जरूरी है।
- दुकानों के आसपास या अंदर शराब पीने वालों के लिए कैंटीन बंद रहेंगी।
Published on:
04 May 2020 11:15 am

बड़ी खबरें
View Allबागपत
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
