15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राम मंदिर को लेकर पीएम मोदी के इस मंत्री के बयान से समर्थकों के उम्मीदों पर फिरा पानी

बोले, हमाला मुद्दा सब का साथ, सबका विकास है

2 min read
Google source verification
ram mandir

राम मंदिर को लेकर पीएम मोदी के इस मंत्री के बयान से समर्थकों के उम्मीदों पर फिरा पानी

बागपत. राम के नाम पर दो से 300 का आकड़ा पार करने वाली भाजपा के केन्द्रीय मंत्री ने राम मंदिर को लेकर चौंकाने वाला बयान दिया है। उनके इस बयान से राज्य और केन्द्र दोनों ही स्थानों पर भाजपा की सरकार आने के बाद से राम मंदिर का सपना देख रहे राम भक्तों को उस वक्त बड़ा धक्का लगा, जब बागपत में कमल संदेश पदयात्रा के समापन पर पहुंचे केन्द्रीय एचआरडी मंत्री सत्यपाल सिंह ने कहा है कि राम मंदिर चुनावी मुद्दा नहीं है। पार्टी सबका साथ, सबका विकास के साथ चल रही है। जो लोग भाजपा को नफरत की पार्टी बताते हैं, वो खुद जाने हम तो केवल प्यार की बाते करते हैं। राम लोगों के दिलों में बसे हैं। भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकताओं के दिलों में राम हैं।

यह भी पढ़ें- जब घुड़चढ़ी कर शादी के लिए पहुंची एक बेटी तो दिखा ऐसा नजारा, आप भी देखें वीडियो

15 दिन की कमल संदेश पदयात्रा के समापन पर शनिवार को एचआरडी मंत्री सत्यपाल सिंह ने बागपत की तीनों विधानसभा में पदयात्रा निकालकर कार्यक्रम का समापन किया। पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि एक दिसंबर से 15 दिसंबर तक ये पद यात्रा चल रही थी। केंद्र सरकार और राज्य की जो नितियां है, उन से करोड़ों लोगों को जो लाभ पहुंचा है। इस पद यात्रा में सरकार की उन्हीं उपलब्धियों को प्रचार और प्रसार किया है। उन्होंने कहा कि हम लाभार्थीयों से मिल रहे हैं और उनको बता रहे हैं कि उनको जो यह लाभ मिला है, उनको भारतीय जनता पार्टी के कारण मिला है। भारतीय जनता पार्टी का पताका उंचा करने के लिए कार्यकर्ता लगे हुए हैं।

यह भी पढ़ें- दो युवकों ने डॉगी से बलात्कार के बाद दो घंटे तक खुलेआम करता रहा यह काम, देखने वाले भी कांप उठे

आरएलडी महासचिव जयंत चैधरी के द्वार लगाये गये नफरत फैलाने वाली पार्टी के ब्यान पर पुछे गये सवाल पर उनका कहना था कि कौन क्या करता, क्या कहता है, उनको मालूम नहीं है। हम तो केवल प्यार की बाते करते हैं। बिना राम मंदिर के 2019 के चुनाव लड़ने के सवाल पर उनका कहना था कि राम भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के दिलों में बसते हैं। राम मंदिर मुद्दा कोई चुनावी मुद्दा नहीं है। ये लोगों के दिलों का मुद्दा है।