
बागपत. उत्तर प्रदेश के बागपत जनपत के दोघट थाना क्षेत्र में एक किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म की शर्मनाक वारदात सामने आई है। थाना क्षेत्र में एक किशोरी को कार से अगवा कर तीन लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसे जान से मारने की धमकी देकर छोड़ दिया। पीड़ित किशोरी ने इस मामले में चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
आरोपियों को पहले से जानती थी पीड़िता
कोतवाली बड़ौत क्षेत्र की रहने वाली किशोरी ने दोघट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए दी गई तहरीर में बताया कि बड़ौत में एक हेल्थ केयर सेंटर संचालक से उसकी जान पहचान थी। क्योंकि उसने सेंटर पर पहले काम किया था। आरोप है कि बीते 17 अक्टूबर को सेंटर संचालक ने फोन करके उसे बुलाया और उसकी मुलाकात अपने तीन दोस्तों से कराई। वह उन तीनों लोगों को पहले से ही जानती थी, क्योंकि उनका सेंटर संचालक के पास के पास आना जाना था।
अगवा कर किया गैंगरेप
पीड़िता का आरोप है कि सेंटर संचालक ने उसे अपने तीनों दोस्तों के साथ गाड़ी में बैठाकर भेज दिया। तीनों युवकों ने उसको अगवा कर लिया और बामनौली के जंगल में ले गए। जहां पर कार में ही तीनों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। विरोध करने पर मारपीट की गई और उसे जान से मारने की धमकी दी गई। इसके बाद वह उसे बड़ौत छोड़ कर चले गए।
तीन गिरफ्तार, एक की तलाश जारी
उसने घर पहुंच कर परिजनों को इस घटना की जानकारी दी। परिजन उसे लेकर दोघट थाने पहुंचे और मुकदमा दर्ज कराया। इंस्पेक्टर बिरजाराम ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और किशोरी का मेडिकल कराया जा रहा है। तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि अन्य की तलाश जारी है।
Published on:
19 Oct 2021 11:32 am
बड़ी खबरें
View Allबागपत
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
