15 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बंदरों ने आधा दर्जन लोगों को बनाया अपना शिकार, ग्रामीणों ने प्रशासन से की ये बड़ी मांग

Highlights बंदरों के आतंक से लोग हुए परेशान क्षेत्र में आए दिन बंदर लोगों को बना रहे अपना शिकार मांग पूरी न होने पर दी धरने की चेतावनी

less than 1 minute read
Google source verification

बागपत

image

Nitin Sharma

Oct 21, 2019

demo.jpg

बागपत। खेकड़ा नगर में सोमवार को भी बंदरों ने खूब आतंक मचाया। करीब आधा दर्जन लोगों को काटकर घायल कर दिया। बंदरों के आतंक से नगर के लोगों में आक्रोश फैला हुआ है। उन्होंने दो दिन के अंदर बंदरों को पकड़वाने की मांग की है। मांग के पूरा ना होने पर तहसील पर धरना देने की चेतावनी दी है।

नगर के डेढ़ सप्ताह से क्षेत्र में बंदरों का आतंक बना हुआ है। बंदरों ने अभी तक दर्जनों लोगों को काटकर घायल कर दिया है। सोमवार को नगर में बंदरों का जबरदस्त आतंक देखने को मिला। बंदरों ने घनश्याम शर्मा, दयानन्द पांचाल, राजीव, अनिल, बिरजू सहित आधा दर्जन लोगों को काटकर घायल कर दिया। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी पर भर्ती कराया गया। वहीं बंदरों के हमले के बाद नगर के लोगों में डर का माहौल बन हुआ है।

लोग बंदरों के डर से घरों से निकलने बंद हो गए है। जो घरों से निकलते है वे हाथों में लाठी-डंडे लेकर ग्रुप बनाकर निकल रहे है। बंदरों की दहशत लोगों में इस कदर बनी हुई है कि बंदरों को देखते ही गलियों में भगदड़ मच जाती है। बंदरों के आतंक को लेकर लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। लोगों ने प्रशासन से दो दिन के अंदर बंदरो को पकडऩे की मांग की है। मांग के पूरा ना होने पर तहसील में धरना देने की चेतावनी दी है।