29 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Delhi violence: ‘देश के गद्दारों ने पहले ही कर रखी थी हिंसा की तैयारी, माहौल बिगाड़ने वाले हो जाए सावधान’

Highlights . बीजेपी सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ सत्यपाल सिंह ने दिल्ली में हुई हिंसा को लेकर दिया बयान. देश विरोधियों ने माहौल बिगाड़ने के लिए दिया हिंसा को बढ़ावा . दिल्ली पुलिस पर दंगाईयों पर कर रही कड़ी कार्रवाई

less than 1 minute read
Google source verification
photo6255689518564878614.jpg

बागपत। बीजेपी सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ सत्यपाल सिंह ने दिल्ली में हुई हिंसा को लेकर बयान दिया है। जहां उन्होंने कहा कि दिल्ली में हिंसा सोची समझी साजिश है। कुछ असामाजिक तत्वों ने देश का माहौल बिगाड़ने के लिए इस हिंसा को बढ़ावा दिया है। वहीं, इस दौरान बीजेपी सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह ने दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पर विश्वास जताते हुए कहा कि दिल्ली पुलिस ऐसे लोगों को अच्छा सबक सिखा रही है। उन्हें दिल्ली पुलिस पर विश्वास है कि वह ऐसे असामाजिक तत्वों पर सख्त और उचित कार्रवाई करेगी।

बीजेपी सांसद डॉ सत्यपाल सिंह छपरौली क्षेत्र के लूम्ब गांव के निजी स्कूल के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि दिल्ली में हुई हिंसा कुछ असामाजिक तत्व की सोची समझी साजिश है। यूपी सरकार ने जिस तरह दंगाइयों से सरकारी संपत्ति का हर्जाना भुगता है, वह अच्छा कदम है। सभी प्रदेश सरकारों की जिम्मेदारी है कि असामाजिक तत्वों पर कठोर कदम उठाए और एक्शन ले। ताकि असामाजिक तत्व को सबक मिल सके।

उन्होंने कहा कि जिस तरह आप नेता ताहिर हुसैन की कंपनी में पत्थर और पेट्रोल बम मिले हैं, यह पहले से ही हिंसा की तैयारी के सबूत है। साथ ही हिंसा के दौरान रिक्शा की गुलेल का इस्तेमाल किया गया है। यह भी पहले से तैयार की गई थी। उन्होंने कहा कि ट्रंप दौरे के दौरान हिंसा की तैयारी पहले से ही देशविरोधी तत्वों ने कर रखी थी।