4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सब्जी को लेकर हुए बवाल के बाद मौके पर तैनात किया गया भारी पुलिसबल, दो घायल

Highlights . सब्जी लाधने को लेकर हुआ विवाद . चले लाठी—डंडे और धारदार हथियार . गांव में साप्रदायिक तनाव  

less than 1 minute read
Google source verification
marpert.jpg

बागपत। डोला गांव में सब्जी लाधने को लेकर हुए दो पक्ष आमने—सामने आ गए। दोनों पक्षों में जमकर लाठी—डंडे और धारदार हथियार चले। मारपीट के दौरान दो भाई घायल हो गए। गांव में सांप्रदायिक तनाव के चलते पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें: Weather Alert: मौसम वैज्ञानिकों का अलर्ट, आगामी दिनों में हाड कंपाने वाली पड़ेगी ठंड, छाएगा कोहरा

जानकारी के अनुसार, डोला गांव के किसान सब्जी लेकर दिल्ली बेचने जातेे है। पीड़ित विकास के मुताबिक, शनिवार को गांव के विशेष समुदाय के युवक अपने कैंटर में सब्जी लाधने का दबाव बना रहा थे। आरोप है कि विरोध करने पर परिजनों व साथियों के साथ मिलकर हमला कर दिया। बचाव में आए चचेरे भाई दीपक पर धारदार हथियार से हमला किया गया। मारपीट की घटना में दोनेां भाई घायल हो गए। मौके पर पहुंचे अन्य ग्रामीणों ने दोनों की बचाया। आरोपी धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।

आरोप है कि बाद में विशेष समुदाय के युवकों ने धावा बोल दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। दो समुदाय से मामला जुड़ा होने की वजह गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। सिंघावली अहीर कोतवाली प्रभारी उमेश कुमार पांडे का कहना है कि एक पक्ष की तहरीर मिल गई है। वहीं, गांव में तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।