
बागपत। सिरसली गांव में गत एक पखवाड़े पूर्व कश्यप समाज के दो पक्षों मे हुए खूनी संघर्ष मे गंभीर रूप से घायल हुए अनुज की दिल्ली के जेटीबी अस्पताल मे उपचार के दौरान मौत होने के मामले में नामजद दो आरोपियों को थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया है। पकड़े गये युवक सतबीर पुत्र रण सिंह, अंकित पुत्र सतबीर निवासी सिरसली है।
बता दें कि, 23 अक्टूबर को अमित पुत्र कृष्णपाल कश्यप व सरदार पुत्र गजा कश्यप के बीच संघर्ष हो गया था। सरदार पक्ष के लोगों ने अमित पक्ष के लोगों को लाठी डंडों से बुरी तरह से पीटा था। जिससे अमित, अनुज, अंकित, फूलवती और गीता गंभीर रूप से घायल हो गये थे। इसमें अनुज की हालत गंभीर बनी हुई थी। उसे सीएचसी बिनौली से दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया था। जहां उसकी मौत हो गई । इसके बाद परिजनों ने अनुज के शव को बागपत में रखकर हंगामा कर कार्यवाही की मांग की थी। पुलिस ने मामले को आईपीसी की धारा 147,148,452,323,304 की धाराओं में दर्ज कर लिया था। इस मामले में पुलिस ने संजीव उर्फ संजू, विक्की, आदेश व राकेश को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। फरार चल रहे सतबीर, अंकित को भी मंगलवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया।
Published on:
05 Nov 2019 05:06 pm
बड़ी खबरें
View Allबागपत
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
