बागपत। एक सितंबर से New Motor Vehicle Act लागू होने के बाद हर दिन बड़े और अनोखे चालान को लेकर अलग अलग जगहों की पुलिस सुर्खियों में है। इसमें यूपी पुलिस का नाम भी शामिल है। इसकी वजह यूपी के बागपत में यूपी पुलिस के दरोगा द्वारा कार सवार का सीट बेल्ट की जगह हेलमेट का चालान काट दिया। चालान काटने के बाद पीडि़त ने तुरंत इसकी जानकारी ट्वीट पर प्रदेश सरकार से लेकर पुलिस मुखिया डीजीपी को दी। वहीं इस संबंध में थाना इंचार्ज से जब जानकारी ली तो उन्होंने बताया कि शख्स ने पुलिस को बदनाम करने के लिए ऐसा किया।