पुलिस लाइन के अंदर गुरुवार को ऐसे 25 पुलिसकर्मियों को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई, जो देश सेवा में अपना योगदान करेंगे। विपदा की इस घड़ी में जब सारा देश कोरोना वायरस से लड़ रहा है और संदिग्ध मरीजों तक जाने से लोग कतरा रहे हैं। वहीं, बागपत पुलिस के ये जांबाज सिपाही अपना फर्ज निभाएंगे और संदिग्ध कोरोना मरीज को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराकर मानव जाति को बचाने की अहम भूमिका निभाएंगे। पुलिस लाइन प्रभारी किशोर सिंह रौतेला का कहना है कि 25 पुलिसकर्मियों को ट्रेंड किया गया है और उन्हें आइसोलेशन किट देकर सैनिटाइजर भी बांटे गए हैं। सभी 25 पुलिसकर्मियों को जरूरी हिदायतें भी दी गई हैं। यह टीम अपना कार्य बखूबी निभाएगी और प्रशासन को जहां भी इनकी आवश्यकता होगी, यह टीम अपना गुड वर्क करेगी।