scriptपुलिस ने जलती चिता से निकाला महिला का शव, कारण जान हो जाएंगे हैरान | Police took out the body of the woman from the burning pyre | Patrika News
बागपत

पुलिस ने जलती चिता से निकाला महिला का शव, कारण जान हो जाएंगे हैरान

ससुरालियों ने महिला की मौत पर उसकी आखिरी सेज श्मशान घाट में सजा दी थी। अंतिम संस्कार की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई थी। महिला के पति ने मंत्रोच्चारण के बीच चिता में आग भी लगा दी। लेकिन कुछ देर बार ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को जलती चिता से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बागपतDec 09, 2021 / 07:49 pm

Kamta Tripathi

पुलिस ने जलती चिता से निकाला महिला का शव, कारण जान हो जाएंगे हैरान

पुलिस ने जलती चिता से निकाला महिला का शव, कारण जान हो जाएंगे हैरान

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
बागपत। जिले में एक चौकाने वाला मामला सामने आया है। जिसमें एक महिला के मायके वालों ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों का आरोप है कि महिला की हत्या के बाद उसका शव गुपचुप तरीके से श्मशान घाट पर जलाया जा रहा था। उन्होंने कहा कि अगर हत्या नहीं की गई और मृत्यु सामान्य थी तो परिजनों को सूचना दी जानी चाहिए थी। लेकिन ऐसा नहीं किया गया।
मामला टीकरी कस्बे का है। जहां पर दहेज की मांग को लेकर ससुरालियों पर महिला की हत्या करने का आरोप है। आरोप है कि हत्या के बाद परिजन शव को आनन-फानन में अंतिम संस्कार करने श्मशान घाट लेकर पहुंच गए। वहीं मायके वालों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को चिता से अधजली हालत में बाहर निकाला। मायके वालों ने महिला के पति और सास समेत चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।
यह भी पढ़े : प्रेमिका की हत्या कर लाश को ऐसे लगाया ठिकाने, पुलिस छान रही जंगल की खाक

टीकरी निवासी सोनू की शादी सात माह पूर्व गांगरौल थाना चोला बुलंदशहर निवासी नीलम के साथ हुई थी। विवाहिता नीलम की संदिग्ध परिस्थिति में की मौत हो गई। महिला के ससुराल वाले उसका अंतिम संस्कार कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने चीता से शव को अधजली हालत में बाहर निकाला।
इंस्पैक्टर दोघट भूपेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक विवाहिता के परिजनों ने डायल 112 पर कॉल कर शिकायत की कि उनकी लड़की को ससुराल वालों ने मार दिया है। सूचना मिलते ही पुलिस टीकरी गांव पहुंची। वहां पता चला कि महिला के शव को अंतिम संस्कार के लिए शमशान घाट में ले गए है। इसके बाद पुलिस श्मशान घाट ही पहुंच गई और शव को जलती चिता से बाहर निकाला। वहीं आज गुरुवार को मृतक महिला के पिता कृष्ण, बहन ऋतु, रिया, भाई सागर, चाचा गुलशन, युवराज, संजय, अशोक टीकरी पहुंचे। मृतका के पिता ने सास और पति सहित चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।

Home / Bagpat / पुलिस ने जलती चिता से निकाला महिला का शव, कारण जान हो जाएंगे हैरान

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो