
Reasons Behind BJP's Loss In Assembly Elections 2018
बागपत. पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों में भाजपा को मिली शिकस्त के लिए स्थानीय पार्टी के विपक्षी नेताओं ने भाजपा को दोषी ठहराया है। लोकदल के मंडल सचिव ने इसे जहां अहंकार की हार बताया है। वहीं, कांग्रेस नेता ने इसके लिए भाजपा को दोषी ठहराते हुए पार्टी पर किसानों और मजूदरों के शोषण का आरोप लगाया है। रालोद नेता मंडल सचिव ओमवीर ढाका का कहना है कि पांच राज्यों में चुनाव के जो नतीजे आये हैं, उसमें भाजपा के अहंकार की हार हुई है। भाजपा के अंदर इतना अहंकार आ गया था कि इनसे हर वर्ग , किसान, व्यापारी समेत शबी छोटा तबका तबाह हो चूका था । अब आने वाले 2019 के चुनाव में महागठबंधन होगा और महागठबंधन ही सफल होगा। इस गठबंधन से ही देश के किसानों को लाभ मिलेगा।
2019 के चुनाव में महागठबंधन जीतेगा
वहीं, कांग्रेस जिलाधक्ष अनील देव त्यागी ने चुनाव परिणामों को लेकर कहा कि इन चुनावों का प्रभाव आगामी 2019 के चुनाव पर भी पड़ने वाला है। इन चुनावों ने साबित कर दिया है कि किसान कितना परेशान है और उन्होंने भाजपा के खिलाफ वोट किया है। इस चुनाव में तो गठबंधक नहीं था। इसके बाद भी जनता ने अपना फैसला दिया है। किसानों का कर्जा अगर माफ होता तो भाजपा के लिए दुरगामी परिणाम होंगे। सरकार ने कर्जा माफ किया होता तो चुनाव के और ही नतीजे होते। 2019 के चुनाव में कांग्रेस की और अच्छी स्थति होने जा रही है। कांग्रेस मुक्त भारत का नारे देने वाली सरकार को अपना गढ़ बचाने के लिए जूंझना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि दरअसल यह सरकार झुठे वादे और सपने दिखाती है, जिसका परिणाम जनता ने भाजपा को दे दिया है।
Published on:
12 Dec 2018 07:16 pm
बड़ी खबरें
View Allबागपत
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
