दीपक सारस्वत, मददगार को हर वो सपोर्ट देते हैं, जो कानून को सच को मानने पर बाध्य करता है। उनके पीछे राजनैतिक, प्रशाशनिक, मीडिया व वकीलों की टीम का नेटवर्क है, जो किसी बेगुनाह को जेल जाने से और पीड़ित को इंसाफ दिलाने में थाने में पूरा जोर लगाता है। सारस्वत का कहना है कि मैंने कभी किसी भी केस के लिए किसी भी पुलिस को बाध्य नहीं किया, ना ही किसी असभ्य भाषा का उपयोग किया है। मैंने सिर्फ सच का आइना दिखाया है, जिसे कई बेईमान अफसर पैसे या ताकत की आड़ में देख नहीं पाते" कई बार जब थाने में उनके हक़ में बात नहीं सुनी जाती, तो वो उच्च अधिकारीयों तक पहुंच जाते हैं, अंत में उनकी लीगल टीम कोर्ट का रुख लेती है।