
बागपत। बडौत-मेरठ मार्ग पर बुधवार दोपहर जौहडी गांव में स्टेट बैंक के सामने बाइक व ट्रक की टक्कर होने से बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो अन्य गंभीर घायल हो गये। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार, बागपत के जिवाना गुलियान गांव के तीन युवक बाइक पर सवार होकर बडौत जा रहे थे। बडौत मेरठ मार्ग पर स्टेट बैंक शाखा के सामने जैसे ही बाइक पहुंची। तभी बडौत की और से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। इसमें बाइक पर सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। ग्रामीणों ने आनन फानन में तीनों को बिनौली सीएचसी पर भिजवाया। जहां पर डॉक्टरों ने अजय को मृत घोषित कर दिया। जबकि राकेश पुत्र विजय व संजय पुत्र लाल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गये। राकेश को चिंताजनक हालत में मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया। मृतक दिल्ली में ठेके पर सफाईकर्मी का कार्य करता था। उसके दो बच्चे भी है। यह कई दिन से गांव में अपनी मां के पास आया हुआ था। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। ट्रक को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया।
Published on:
31 Oct 2019 01:09 pm
बड़ी खबरें
View Allबागपत
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
