
बागपत। घर में घरेलू काम के लिए रखे गये नौकर ने ही अपने मालिक की किशोरी बेटी के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकत शुरू कर दी। पीडि़ता के विरोध करने पर आरोपी उसे और उसके पिता को जान से मारने की धमकी देकर डरा दिया, लेकिन जैसे ही पिता को इसका पता लगा। घर के सब लोग हैरान रह गये। पिता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी नौकर को गिरफ्तार कर लिया।
एक माह से किशोरी के साथ नौकर कर रहा अश्लील हरकत
दरअसल बागपत निवासी एक शख्स ने अपने घर में बड़ौत निवासी जावेद को घरेलू काम के लिए रखा था। आरोप है कि इसी दौरान उसने अपने मालिक की ही किशोरी बेटी के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। पीडि़ता के विरोध करने पर वह उसने धमकी देने लगा और अश्लील हरकत था। पिछले एक माह से आरोपी इस वारदात को अंजाम दे रहा था। सोमवार को इसका पता परिवार को लगा तो सभी हैरान रह गये। उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस को दी।
पुलिस ने आरोपी नौकर को किया गिरफ्तार, महिला समेत दो फरार
वही बताया जा रहा है कि पुलिस गिरफ्त में आये आरोपी नौकर का साथ एक महिला समेत दो लोग दे रहे थे। पुलिस ने आरोपी जावेद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इसके साथ ही आरोपी महिला व उसके अन्य साथी का पता लगाने में जुटी है।
Published on:
12 Dec 2019 01:26 pm
बड़ी खबरें
View Allबागपत
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
