16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दिवाली के दिन एसपी ने उठाया चौंकाने वाला कदम, जिले के थानों में तैनात पुलिसकर्मियों में मची खलबली

Highlights दिवाली की रात एसपी ने दर्जन भर पुलिसकर्मियों को दी नई जिम्मेदारी दरोगाओं समेत चार कांस्टेबलों का इधर से उधर किया ट्रांसफर ट्रांसफर करने की एसपी ने बताई यह वजह

less than 1 minute read
Google source verification

बागपत

image

Nitin Sharma

Oct 28, 2019

_baghpat.jpeg

बागपत। एसपी ने बागपत के थानों और चौकी पर तैनात 19 दरोगाओं को चौकी और थानों से इधर-उधर कर दिया है। दिपावली (Diwali) के दिन भारी फेरबदल से हर कोई हैरान है। हालांकि इससे पहले भी एसपी द्वारा काफी संख्या में दरोगाओं (Sub Inspector) को इधर से उधर किया गया है। पुलिस कप्तान ने कानून व्यवस्था को देखते हुए एक बार फिर फेर बदल से विभाग में हलचल मचा दी है।

दिवाली पर इंजीनियर महिला ने ऑनलाइन मंगाया महंगा मोबाइल, खोला पैकेट तो देखते ही उड़ गये होश

दिवाली के दिन ही किया TRANSFER

पुलिस अधीक्षक प्रताप गोपेंद्र यादव ने दीपावली के दिन ही 19 दरोगा ((Sub Inspector)) व चार कांस्टेबल को जनपदीय स्थानांतरण किया है। उन्होंने अशोक कुमार को क्राइम ब्रांच से साईबर सैल, मानवेंद्र सिंह को मीडिया सैल से चौकी प्रभारी बडौत का चार्ज दिया है। जबकि दरोगा पंकज यादव, नेत्रपाल, संजीव, शिव शंकर, नरेश, बृजपाल, मुस्तफा हुसैन समेत 19 दरोगाओं का इधर से उधर स्थानांतरण किया है। इसके अलावा चार कांस्टेबल, प्रवीण , धर्मेंद्र, ललित, धमेद्र, व रक्षित को भी स्थानांतरण कर दिया है।

अब मेट्रो स्टेशन पर खड़े हो सकेंगे सिर्फ इतने ई-रिक्शा और ऑटो, जानिए वजह

पहले भी इधर से उधर ट्रांसफर कर चुके है एसपी

इससे पहले भी एसपी बागपत द्वारा दो दर्जन से अधिक (Sub Inspector)दरोगाओं को इधर से उधर ट्रांसफर किया गया था। जबकि एक माह के अंदर समस्त (Transfer) चौकी स्थानांतरण का कार्य भी एसपी बागपत द्वारा किया गया, लेकिन न तो जनपद में क्राइम कम हुआ है और न घटनाए, आये दिन फायरिंग, हत्या, और लूट और गोकशी की घटनाये सामने आ रही है। जिसको लेकर एक बोहला चौकी इंचार्ज को सस्पेंड तक कर दिया गया है। एसपी बागपत का कहना है कि यह रूटीन स्थानांतरण है। कानून व्यवस्था बनाने के लिए यह सब होता रहता है।