
Uttar Pradesh Assembly Elections Result 2022 : बागपत में मतगणना के दौरान पथराव और हवाई फायरिंग,पुलिस कर्मियों ने भागकर बचाई जान
Uttar Pradesh Assembly Elections Result 2022 रालोद के गढ़ बागपत में आज सुबह से ही मतगणना के दौरान माहौल काफी तनावपूर्ण था। इस तनाव के मददेनजर हालांकि भारी पुलिस बल की तैनाती भी की गई थी। लेकिन इसके बीच ही दिन में मतगणना स्थल पर कई बार गठबंधन प्रत्याशी के जीतने की खबरें आई तो रालोद कार्यकर्ताओं में खुशी छा गई। लेकिन जैसे ही फिर से भाजपा प्रत्याशियों के आगे होने की जानकारी मिली तो फिर से मायूसी छा गई। शाम को जब भाजपा ने बडौत और बागपत सीट पर जीत दर्ज कर ली तो इससे रालोद और सपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश फैल गया। गुस्साएं रालोद कार्यकर्ताओं ने एकत्र होकर पथराव शुरू कर दिया। इतना ही नहीं रालोद कार्यकर्ताओं ने हवाई फायरिंग भी की।
रालोद कार्यकर्ताओं को उग्र होते देख पुलिस बल ने भी मोर्चा संभाल लिया और एसपी बागपत नीरज जादौन भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने पहले कार्यकर्ताओं को समझाने की कोशिश की। लेकिन इसके बाद भी जब रालोद कार्यकर्ताओं ने पथराव करना बंद नहीं किया तो एसपी ने कड़ा रूख अख्तियार करते हुए पुलिस को लाठी चार्ज करने का आदेश दिया। जिसके बाद पुलिस ने लाठी चार्ज के साथ ही उग्र भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े और कई राउंड हवाई फायरिंग भी की। पुलिस द्वारा की गई हवाई फायरिंग में रालोद कार्यकर्ता तितर बितर हो गए। वहीं आंसू गैस के गोले छोड़ने और पुलिस के लाठी चार्ज से कई कार्यकर्ता घायल हो गए।
बताया जाता है कि कार्यकर्ता मतगणना स्थल के बाहर टैंट लगाकर बैठ गए थे। वहीं देर रात से ही और कार्यकर्ता भी आने शुरू हो गए थे। आज सुबह से ही मतगणना स्थल से दूर लगे रालोद के टेंट पर कार्यकर्ताओं की भीड़ जमा थी। रालोद पदाधिकारियों ने मतगणना में धांधली की आशंका जताते हुए चुनाव परिणाम में बेईमानी का आरोप लगाया और दिल्ली यमुनोत्री हाईवे पर हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर तोड़फ़ो भी की। पुलिस पर उग्र कार्यकर्ताओं ने पथराव शुरू किया तेा पुलिस वालों ने अपनी जान भागकर बचाई।
Updated on:
10 Mar 2022 07:34 pm
Published on:
10 Mar 2022 07:26 pm
बड़ी खबरें
View Allबागपत
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
