
महात्मा गांधी की 154 वी जयंती से पूर्व स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के अंतगर्त बागपत के देशराज मोहल्ला, मलिन बस्ती व पक्का घाट पर विशेष अभियान में भाग लेते जिलाधिकारी व अन्य।
Swachhata Hi Seva Pakhwada, Mahatma Gandhi 154th jayanti: बागपत जिले में आज स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के अतंगर्त स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। बागपत में जनपद प्रभारी मंत्री जसवंत सिंह सैनी, राज्य मंत्री संसदीय कार्य एवं औद्योगिक विकास विभाग, उप्र व स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के अंतर्गत शासन स्तर से नामित नोडल अधिकारी चैत्रा वी. प्रबंध निदेशक पीवीवीएनएल व जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने देशराज मोहल्ला, मलिन बस्ती व पक्का घाट पर स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के अंतर्गत स्वच्छता अभियान कार्यक्रम चलाया गया। इस दौरान लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए उनको भी अभियान में भाग लेने के लिए प्रेरित किया गया।
जिसमें सभी नागरिकों द्वारा सामूहिक रूप से श्रमदान किया गया। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की 154 वीं जयंती की पूर्व संध्या पर एक स्वच्छांजलि के रूप में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसमें हर गांव ,नगर निकाय आदि स्थलों पर स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। स्वच्छता अभियान का मुख्य उद्देश्य कूड़ा करकट वाले संवेदनशील क्षेत्रों और अधिक आवाजाही वाले स्थान पर साफ सफाई कर स्वच्छ सुंदर बनाना है। जिसके क्रम में आज देशराज मोहल्ला ,मलिन बस्ती, पक्का घाट सहित आदि स्थलों पर प्रभारी मंत्री, नोडल अधिकारी जिला अधिकारी व संबंधित आदि अधिकारियों ने झाड़ू लगाकर श्रमदान कर स्वच्छता कार्यक्रम में अपनी हिस्सेदारी निभाकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।
जिलाधिकारी ने कहा कि इस स्वच्छता अभियान का मुख्य उद्देश्य अपने आसपास साफ सफाई रखें अपने मोहल्ले गांव को शहर को आदि स्थलों को साफ रखोगे तो एक स्वच्छ वातावरण मिलेगा स्वच्छ वातावरण से ही सकारात्मक सोच बनती है। उन्होंने साफ सफाई के प्रति लोगों को जागरूक किया। कलेक्ट्रेट में सार्वजनिक जगह पर कार्यरत सभी अधिकारी कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से सफाई अभियान चलाया।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी पंकज वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी हरेंद्र सिंह, एसडीएम बागपत निकेत वर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष वेदपाल उपाध्याय, पूर्व जिला अध्यक्ष सूरजपाल गुर्जर ,जिला प्रभारी भाजपा अशोक नागर सहित आदि उपस्थित रहे।
Published on:
01 Oct 2023 02:49 pm
बड़ी खबरें
View Allबागपत
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
