
बागपत. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आज यानी 5 अप्रैल को रात 9 बजे 9 मिनट के लिए घर की सभी लाइट बुझाकर दीया, टॉर्च, मोमबत्ती या मोबाइल फ्लैश लाइट जलाने की अपील की है, ताकि कोराेना संक्रमण से फैले अंधकार से लड़ाई के साथ कोरोना वॉरियर्स का हौसला बढ़ सके। इस अपील के बाद से लोग अपने घरों के बाहर दिया जलाने के लिए बेहद उत्साहित हैं। हर कोई दिया जलाने की तैयारी करने में जुट गया है। प्रधानमंत्री की अपील से एक जमाजसेवी चाय बेचने वाला इस कदर प्रेरित हुआ है कि वह अपने परिवार के साथ घर-घर जाकर लोगों को जगरूक करते हुए दीये बांट रहा है।
दरअसल, बागपत में चाय बेचने वाले राजीव कुमार ने पीएम मोदी की मुहिम को साकार करने का संकल्प लिया है। आज राज हर घर दीये की रोशनी से जगमग हो सके इसके लिए राजीव परिवार के साथ घर-घर पहुंचकर एक हजार दीये बांट चुके हैं। साथ ही हर परिवार से पीएम मोदी की मुहिम से जुड़कर कोरोना को भगाने की अपील कर रहे हैं।
राजीव कुमार ने बताया कि उन्होंने अपने परिवार के साथ शहर में अभी तक एक हजार दीए भेंट किए हैं। उनका कहना है कि कोरोना महामारी को भगाने के लिए देश के प्रधानमंत्री की दीया जलाने की अपील का सभी लोग समर्थन कर रहे हैं। वह भी लोगों से यही कह रहे हैं कि एक दिया देश के नाम जरूर जलाए, ताकि कोरोना जैसी बीमारी को जड़ से खत्म किया जा सके।
लॉकडाउन में पुलिसकर्मियों को नि:शुल्क चाय
बता दें कि रविवार को भी राजीव कुमार परिवार के साथ दीये बांटने में जुटे हुए हैं। राजीव कुमार पिछले कई वर्षों से बागपत कलेक्ट्रेट के बाहर एक चाय की दुकान चला रहे हैं। वह हमेशा समाजसेवा करने में अग्रसर रहते हैं। इतना ही नहीं वह लॉकडाउन होने के बाद से ही ड्यूटी पर लगे पुलिसकर्मियों को नि:शुल्क चाय भी पिला रहे हैं।
Published on:
05 Apr 2020 11:59 am

बड़ी खबरें
View Allबागपत
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
