
सड़क दुर्घटना के बाद जानकारी लेते पुलिसकर्मी।
मेरठ-करनाल हाईवे पर हबीबपुर गांव के पास ट्रैक्टर व कार की भिड़ंत में लुहारी गांव के बहन—भाई की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि कार सवार मृतक बच्चों की मां व मामा की लड़की गंभीर रूप से घायल हो गई।
सड़क दुर्घटना में रिश्तेदार की मौत की सूचना पर मौके पर पहुंचे मृतक भाई—बहन के बुआ के लड़के की गांव भडल के पास दुर्घटना में मौत हो गई। एक साथ तीन बच्चों की मौत हो जाने पर परिवार व रिश्तेदारी में कोहराम मच गया।
जानकारी के मुताबिक मृतक खुशी (13) साल व अमन (18) पुत्रगण रामपाल लुहारी गांव के रहने वाले थे। जबकि तीसरा मृतक युवक अनंत पप्पू भडल गांव का रहने वाला था। मृतक भाई-बहन की बुआ का लड़का था।
बताया गया कि बुधवार की शाम अमन अपनी बहन खुशी, मां सविता व अपने मामा की लड़की के साथ कार से सिसौली गांव जा रहा था। जब वे मेरठ-करनाल हाईवे पर हबीबपुर गांव के पास पहुंचे, तो अचानक कार के सामने ट्रैक्टर आ गया।
कार पलटने से अमन व खुशी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उनकी मां सविता व मामा की लड़की गंभीर रूप से घायल हो गई।
Published on:
09 Mar 2023 04:43 pm
बड़ी खबरें
View Allबागपत
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
