
वीडियो में राम रहीम और हनीप्रीत दिख रही हैं। दोनों एक ही तरह के कपड़े पहनकर वॉक करते हुए दिख रहे हैं। वीडियो को हनीप्रीत ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टा पर पोस्ट किया है।
वीडियो के साथ हनीप्रीत ने कही ये बात
वीडियो पोस्ट करते हुए हनीप्रीत ने लिखा, “मैं जिंदगी में आए हर चैलेंज को जीतूंगी, जब तक मेरे गुरु पापा मेरे साथ है।”
बागपत के बनराव का आश्रम का है वीडियो
राम रहीम पैरोल पर बाहर आया था तो हनीप्रीत ने वीडियो रिकॉर्ड किया था। हनीप्रीत रील बनाकर वीडियो डालती रहत है। वीडियो बागपत के बनराव आश्रम का बताया जा रहा है। यहीं पर पैरोल पर आने के बाद राम रहीम रुका था।
राम रहीम ने हनीप्रीत का फिर बदल दिया नाम
राम रहीम ने हनीप्रीत को गोद ली हुई बेटी बताता है। हनीप्रीत को रुहीदी नाम रख दिया है।अब डेरे में हनीप्रीत को लोग रुहीदी के नाम से बुलाते हैं। हनीप्रीत का वास्तविक नाम प्रियंका है, लेकिन डेरा प्रमुख ने हनीप्रीत नाम रखा था।
Published on:
31 Mar 2023 02:35 pm
बड़ी खबरें
View Allबागपत
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
