
मिशन शक्ति के अंतगर्त रैली में शामिल अधिकारी और बागपत शहर के लोग।
Mission Shakti in Baghpat: बागपत में शक्ति पर्व शारदीय नवरात्र के अवसर पर सबल नारी- प्रगति हमारी, मिशन शक्ति नारी सुरक्षा नारी सम्मान नारी स्वालंबन अभियान के चौथे चरण के अंतर्गत आज राज्य मंत्री केपी मलिक व जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह, पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बागपत से महिला सशक्तिकरण रैली को हरी झंडी दिखाकर कलेक्ट्रेट के लिए रवाना किया।
रैली में आगे भारत स्काउट एंड गाइड बैंड
रैली राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बागपत से शुरू होकर रैली वंदना चौक से होते हुए दिल्ली सहारनपुर हाईवे पर से कलेक्ट्रेट तक पहुंची। रैली में नेहरू युवा केन्द्र बागपत के स्वयंसेवक, स्कूल के विद्यार्थी, मंगल दल के युवा, भारत स्काउट गाइड, एनसीसी के युवा बड़ी संख्या में जुड़े और रैली को सफल बनाया। रैली में आगे भारत स्काउट एंड गाइड के मेजर नितिन कुमार के नेतृत्व में स्काउट बैंड रहा। जिसके पीछे बड़ी संख्या में राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की छात्राएं और नेहरू युवा केन्द्र बागपत के युवा रहे। साथ ही स्कूटी पर महिला पुलिसकर्मी और बाइक पर पुरुष पुलिसकर्मी भी रैली में जुटे। कलेक्ट्रेट लोकमंच पर रैली के प्रतिभागियों ने राष्ट्रगान गाया और रैली का समापन हुआ।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मिशन शक्ति के चौथे चरण का शुभारंभ किया
शारदीय नवरात्र से पहले मातृ शक्ति को वंदन करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सुबह लखनऊ में मिशन शक्ति के चौथे चरण का शुभारंभ किया। जिसका लाइव प्रसारण कलेक्ट्रेट सभागार में देखा गया। प्रसारण में मुख्यमंत्री ने कहा कि मिशन शक्ति कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को समाज की मुख्यधारा में लाना तथा उनके आत्मविश्वास में वृद्धि करने हेतु यह मिशन शक्ति अभियान वर्तमान प्रदेश सरकार द्वारा प्रारंभ किया गया है जिससे कि बेटियां ,महिलाएं ,आत्मनिर्भर बने सशक्त बने शक्तिशाली बने।
मिशन शक्ति चौथे चरण की सफलता की कार्ययोजना बनाई
संबोधन के प्रसारण के उपरांत जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह एवं अपर जिलाधिकारी पंकज वर्मा ने मौजूद अधिकारीगणों के साथ मिलकर मिशन शक्ति चौथे चरण की सफलता की कार्ययोजना बनाई। जिलाधिकारी ने कहा कि बेटियों में आत्मविश्वास को बढ़ावा देना ही मिशन शक्ति अभियान का मुख्य उद्देश्य है । उन्होंने नारी शिक्षा ,नारी सुरक्षा, नारी स्वालम्बन को बढ़ावा देना मुख्य प्राथमिकता है विभिन्न प्रकार की समाज में नकारात्मक परंपराओं एवं कुरीतियों को समाप्त करना होगा जिस महिला को जो समस्या है उसे अपनी आवाज उठानी होगी और आगे बढ़ना होगा अपनी आवाज को दबाए नहीं उठाएं।
कॉल कर अपनी समस्या का समाधान पा सके
जिलाधिकारी ने कहा सरकार द्वारा महिला हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं जिसमें 1090 वूमेन पावर लाइन, 181 वूमेन हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड लाइन, 108 एंबुलेंस सेवा, 102 गर्भवती महिलाओ एवं नवजात शिशुओं के लिए एंबुलेंस हेल्पलाइन, 101 अग्निशमन सेवा, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा और 1930 साइबर हेल्पलाइन आदि जरूरी नंबरों को जन सामान्य में होर्डिंग, स्टैंडिंग बैनर के माध्यम से भी प्रचारित किया जा रहा है जिससे कि जरूरतमंद इन नंबरों पर कॉल कर अपनी समस्या का समाधान पा सके ।
मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत वाद-संवाद
मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत वाद-संवाद के माध्यम से बालिकाओं को उनकी सुरक्षा, सम्मान, स्वावलम्बन व उनके हक एवं अधिकार के विषय में बताया जा रहा है और हमारे समाज में जब तक बेटा-बेटी में भेदभाव होता रहेगा तब तक समाज और देश आगे नहीं बढ़ेगा। इसलिये उ0प्र0 सरकार द्वारा मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत बालिकाओं एवं समाज को जन जागरूकता कार्यक्रम चलाकर जागरूक किया जा रहा है। जिसमें जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, अपर जिलाधिकारी, समस्त अधिकारीगण, नेहरू युवा केन्द्र बागपत के युवाओं ने कार्यक्रम का सजीव प्रसारण सुना। वहीं महिला सशक्तिकरण की प्रतीक सुषमा त्यागी को पुलिस अधीक्षक द्वारा पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी हरेंद्र सिंह ,मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ महावीर कुमार ,अपर पुलिस अधीक्षक मनीष मिश्रा, जिला पंचायती राज अधिकारी अमित त्यागी, जिला उद्यान अधिकारी दिनेश कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी तूलिका शर्मा, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ रमेश चंद ,जिला समाज कल्याण अधिकारी रश्मि यादव नेहरू युवा केन्द्र से अमन कुमार आदि मौजूद रहे।
Published on:
15 Oct 2023 11:50 am
बड़ी खबरें
View Allबागपत
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
