12 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सोशल मीडिया पर वीडियो देखा और बना दी देसी सेनेटाइज मशीन

सांभर नगर पालिका ने लोगों को सेनेटाइज करने के लिए मशीन बनवाई है। जिसमें होकर निकलने वाला व्यक्ति पूरी तरह सेनेटाइज हो जाएग। इस मशीन को शीघ्र ही पालिका पालिकाकर्मियों, पुलिस कर्मियों व अन्य कर्मचारियों के लिए लगाया जाएगा। सांभर नगर पालिका के वार्ड-16 के पार्षद फिरोज खान ने इसे तैयार कराया है।

2 min read
Google source verification

बगरू

image

Ashish Sikarwar

Apr 09, 2020

सोशल मीडिया पर वीडियो देखा और बना दी देसी सेनेटाइज मशीन

सांभर नगर पालिका ने लोगों को सेनेटाइज करने के लिए मशीन बनवाई है। जिसमें होकर निकलने वाला व्यक्ति पूरी तरह सेनेटाइज हो जाएग। इस मशीन को शीघ्र ही पालिका पालिकाकर्मियों, पुलिस कर्मियों व अन्य कर्मचारियों के लिए लगाया जाएगा। सांभर नगर पालिका के वार्ड-16 के पार्षद फिरोज खान ने इसे तैयार कराया है।

सांभरलेक. सांभर नगर पालिका ने लोगों को सेनेटाइज करने के लिए मशीन बनवाई है। जिसमें होकर निकलने वाला व्यक्ति पूरी तरह सेनेटाइज हो जाएग। इस मशीन को शीघ्र ही पालिका पालिकाकर्मियों, पुलिस कर्मियों व अन्य कर्मचारियों के लिए लगाया जाएगा। सांभर नगर पालिका के वार्ड 16 के पार्षद फिरोज खान ने इसे तैयार कराया है। उन्होंने बताया कि पालिका के ईओ नरपत सिंह राजपुरोहित व पालिकाध्यक्ष विनोद सांभरिया ने इस प्रकार की मशीन के निर्माण की बात कही। जिस पर इसका निर्माण कराया गया है। खान ने बताया कि इसको बनाने में लगभग तीस हजार का खर्च हुआ है। इस मशीन के अन्दर जाकर तीन से पांच सैकेंड में सेनेटाइजेशन हो जाता है। मशीन को तीन दिन में तैयार कर लिया गया है।
शाहपुरा. कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव को लेकर लोगों में जागरूकता बढ़ रही है। लॉकडाउन की पालना को लेकर लोग प्रशासन का सहयोग भी कर रहे है। गुरुवार को शाहपुरा कस्बे के वार्ड संख्या 6 स्थित मालियों वाली ऊपला बाढ़ में एक बुजुर्ग की मौत हो गई। अंतिम संस्कार में महज 11 लोग ही शामिल होकर लॉकडाउन की पालना की मिसाल पेश की। अंतिम संस्कार में लोगों ने आपस में उचित दूरी भी बनाए रखी। जानकारी के अनुसार ढाणी निवासी विजयपाल सैनी के दादाजी का बुधवार रात को निधन हो गया था। अंतिम संस्कार में परिवार के 11 लोग ही शामिल होकर अन्य लोगों को लॉकडाउन की पालना का संदेश दिया।
इधर, प.बंगाल से आए दो युवक आइसोलेट
नरैना. कस्बे में गुरुवार को पश्चिम बंगाल से आए दो युवकों को आइसोलेशन सेंटर भेजा गया है। नरेना राजकीय चिकित्सालय प्रभारी डा उर्मिला द्विवेदी ने बताया कि सांभर एसडीएम राजकुमार कस्वां के निर्देश थे कि 5 अपे्रल के बाद बाहर से आए लोगों को सरकारी स्कूलों में आइसोलेशन में भेजा जाए। इस पर नरैना में पश्चिम बंगाल से आए दो युवकों को नरैना राउमावि. व श्री रामपुरा राउमावि में 14 दिन के लिए आइसोलेट किया है।