8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान में 35 साल के प्रेमी ने की हदें पार, 52 साल की प्रेमिका घर में अकेली थी, देर रात अचानक घर में आ धमका…

मृतका हीरा देवी के बीच काफी समय से आरोपी राजेश छीपा के संबंध थे। दोनों का घर एक किलोमीटर की दूरी पर है। मृतका अकेली होने पर वह रात को उसके पास जाने वाला था। हीरा देवी को फोन किया लेकिन उसने फोन नहीं उठाया। इस पर उसे गुस्सा आ गया।

2 min read
Google source verification

बगरू

image

Akshita Deora

Apr 27, 2024

बगरू के समीपवर्ती लोहरवाड़ा वेदांता सिटी स्थित मकान में मिले महिला के शव के मामले में पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी को गिरतार किया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने महिला की गला दबाकर हत्या करने की बात कबूल ली है। पुलिस ने बताया कि लोहरवाड़ा स्थित वेदांत सिटी निवासी हीरा देवी (52) पत्नी स्व.भीमसिंह अपने बेटे-बहू के साथ रहती थी। 20 अप्रेल को बेटा सतीश अपनी पत्नी व बच्चों के साथ अजमेर शादी में चला गया। अगले दिन रात को सतीश ने मां हीरा देवी को फोन किया लेकिन फोन नहीं उठाया। इस पर उसने बड़े भाई मांगीलाल को फोन कर भांजे पुलकित को घर भेजा तो हीरा देवी कमरे में बैड पर मृत मिली। हत्या के मामले में मृतका के बेटे ने राजू छीपा पर हत्या का आरोप लगाया था। पुलिस जांच में सामने आया कि हीरा देवी के गले पर चोट के निशान थे और पास ही तकिया पड़ा था। इस पर पुलिस ने राजकुमार उर्फ राजेश छीपा (35) निवासी बगरू से पूछताछ की तो उसने गुनाह कबूल लिया।

यह भी पढ़ें : मेहंदी का रंग उतरने से पहले ही उजड़ गया सुहाग, शादी के 4 दिन बाद सड़क हादसे में पति की मौत से मच गई चीख-पुकार

बगरू एसीपी अमीर हसन ने बताया कि मृतका के मोबाइल की जांच में सामने आया कि उसके मोबाइल पर अंतिम तीन मिस कॉल राजकुमार छीपा के थे। जब राजकुमार से इस बारे में पूछताछ की गई तो बताया कि उसके और मृतका हीरा देवी के बीच काफी समय से संबंध थे। दोनों का घर एक किलोमीटर की दूरी पर है। मृतका अकेली होने पर वह रात को उसके पास जाने वाला था। हीरा देवी को फोन किया लेकिन उसने फोन नहीं उठाया। इस पर उसे गुस्सा आ गया।

उसने हीरा देवी के घर पर जाकर झगड़ा किया। इस बीच विवाद बढ़ने के बाद उसने हीरा देवी का गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद उसने घर की लाइटें बंद कर दी और अंदर से लॉक कर दिया ताकि किसी को शक नहीं हो। इसके बाद छत पर पहुंचा और कूदकर बाहर निकल गया। इस बीच जब लोग एकत्र हुए तो घटनास्थल के पास छिप गया। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी राजकुमार छीपा ने वारदात के दिन सुबह से शराब पी रहा था। महिला से झगड़ा होने पर नशे में उसने गला दबाकर हीरा देवी की हत्या कर दी। आरोपी के खिलाफ बगरू थाने में एनडीपीएस और शराब बेचने के कई मामले दर्ज हैं।