8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मेहंदी का रंग उतरने से पहले ही उजड़ गया सुहाग, शादी के 4 दिन बाद सड़क हादसे में पति की मौत से मच गई चीख-पुकार

शादी में शामिल होने आए 19 साल के भानजे को छोड़ने जा रहा था। तभी अज्ञात वाहन ने बाइक को कुचल दिया। जिससे भूराराम की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।

less than 1 minute read
Google source verification

मृतक भूराराम अपनी पत्नी के साथ

लाडनूं क्षेत्र के हुडास गांव के पास एक सड़क दुर्घटना में नवविवाहित युवक की दर्दनाक मौत हो गई। सुजानगढ़ तहसील के मुंदड़ा निवासी 29 वर्षीय भूराराम जाट की शादी चार दिन पहले खोखरी गांव के हनुमानराम डारा की पुत्री संजू डारा के साथ हुई थी।

शादी में शामिल होने आए भानजे 19 वर्षीय झूमरराम हुड्डा को हुडास छोड़ने जा रहा था। तभी अज्ञात वाहन ने बाइक को कुचल दिया। भूराराम की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वहीं झूमरराम गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक के शव को कानूता के चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया गया। झूमरराम को गणपतराय सरावगी राजकीय चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया। बाद में उसे जयपुर रैफर कर दिया। भूराराम के पिता नहीं बताए। वह अपनी मां के साथ रह रहा था। तीन भाई पहले ही अलग हो चुके।

यह भी पढ़ें : पति की मृत्यु के 15 दिन बाद भयंकर सड़क हादसे में पत्नी की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा सन्नाटा

ऐसे में बूढी मां का सहारा छिन गया। भूराराम की शादी के पांच दिन ही नहीं हुए। उसकी पत्नी संजू ससुराल में ही थी। जिसके हाथों की मेहंदी सूखने से पहले ही हादसे में उसका सुहाग उजड़ गया। पुलिस ने शुक्रवार को मृतक का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द किया। बड़े भाई ईश्वरराम की रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज किया गया।