
Bahraich में सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर के घर बनाने वालों के घर पर प्रशासन का बुलडोजर चला है। हाई कोर्ट के आदेश के बाद प्रशासन ने एक्शन लिया है। कार्यवाई में 23 घर गिरा दिए गए हैं। बताया जा रहा है कि ये सभी घर सरकारी जमीन पर बने हुए थे।
Bahraich के फखरपुर विकासखंड के सराय जगना गांव में खलिहान और रास्ते के जमीन पर गांववालों घर बना लिया था। सभी मकान 40 साल पहले बने थे जिसमे लगभग 100 लोगों का परिवार रहता था। दो साल पहले दो पक्षों में रास्ते को लेकर विवाद हो गया। मामला हाई कोर्ट तक चला गया। जब प्रशासन को इस बात का पता चला तो कोर्ट ने करवाई का आदेश दिया।
कैसरगंज के SDM अलोक प्रसाद ने कहा कि ये जो कार्यवाई हो रही है वो सरकारी भूमि पर अतिक्रमण के खिलाफ है। हाई कोर्ट का आदेश था कि इसे जल्दी अतिक्रमणमुक्त किया जाए। उसी क्रम में ये कार्यवाई की जा रही है। इसमें 8 माकन और 11 दुकानों पर कार्यवाई की जा रही है।
Published on:
25 Sept 2024 07:41 pm
बड़ी खबरें
View Allबहराइच
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
