23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Baba Siddiqui murder case: बाबा सिद्दीकी हत्याकांड: हत्यारोपी धर्मराज सहित 4 चार लोगों को ले गई मुंबई पुलिस, बहराइच से जुड़े हैं घटना के तार

Baba Siddiqui murder case: बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के तार यूपी के बहराइच से जुड़े हैं। मंगलवार को बहराइच पहुंची मुंबई पुलिस आरोपी धर्मराज सहित दो परिवार के चार लोगों को अपने साथ ले गई है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बहराइच

•

image

Mahendra Tiwari

•

Updated: 16 Oct 2024, 10:30 AM IST

Baba Siddiqui murder case

Baba Siddiqui murder case: महाराष्ट्र के एनसीपी नेता की मुंबई में हुई हत्या के मामले में बहराइच जिले के दो नामजद आरोपी में एक आरोपी धर्मराज कश्यप समेत दो परिवार के चार लोगों को अपने साथ ले गई। एक आरोपी घटना के बाद से फरार चल रहा है। बहराइच पुलिस ने मुंबई पुलिस के आने की पुष्टि तो किया। लेकिन इस बात की पुष्टि नहीं नहीं किया कि वह कितने लोगों को अपने साथ ले गई है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वह एक आरोपी समेत चार लोगों को अपने साथ ले गई है।

Baba Siddiqui murder case: महाराष्ट्र में बॉलीवुड के करीबी एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की विजयदशमी के शाम उसे वक्त हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। जब वह अपने बेटे के दुकान के बाहर पटाखे फोड़ रहे थे। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी। इसमें बहराइच जिले के कैसरगंज थाना के गांव गंडारा के रहने वाले धर्मराज कश्यप और शिवा गौतम के नाम शामिल हैं। सोमवार को मुंबई पुलिस दलबल के साथ स्थानीय पुलिस को लेकर गंडारा गांव पहुंची। इसके बाद गांव पर मिले धर्मराज कश्यप को गिरफ्तार कर लिया। दूसरा आरोपी शिव गौतम फरार चल रहा है। कैसरगंज पुलिस की मदद से मुंबई पुलिस धर्मराज और शिवा के परिवार से मिली। इसके बाद धर्मराज के भाई भाई अनुराग और पिता राधे श्याम के साथ फरार चल रहे शिवा गौतम के पिता बालकिशन गौतम को अपने साथ लेकर चली गई है। अपर पुलिस अधीक्षक नगर ने बताया कि मुंबई पुलिस आई थी। कितने लोगों को साथ ले गई है। इसकी जानकारी नहीं है।

यह भी पढ़े:Balrampur News: बलरामपुर डीएम की बड़ी कार्रवाई, पटल सहायक को प्रतिकूल प्रविष्टि, उपनिबंधक को कड़ी चेतावनी

बड़ी खबरें

View All

बहराइच

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग