
अधिकारियों को चेतावनी देते डीएम
Balrampur News: बलरामपुर के डीएम ने मंगलवार को अचानक तुलसीपुर तहसील पहुंच गए। इस दौरान उन्होंने विभिन्न कार्यायलयों का निरीक्षण किया। कई कार्यालय में अव्यवस्था पाए जाने पर एक को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उपनिबंधक कार्यालय में कई खामियां पाई गई। जिस पर डीएम ने कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने सुधार न होने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है। जिससे राजस्व विभाग में हड़कंप मचा रहा।
Balrampur News: बलरामपुर के डीएम पवन अग्रवाल ने तुलसीपुर तहसील निरीक्षण के दौरान उन्होंने ई- डिस्ट्रिक्ट कक्ष, खतौनी कक्ष, भूलेख कक्ष, राजस्व अभिलेखागार संग्रह अनुभाग आदि पटलों का निरीक्षण किया। संबंधित पटलों के अभिलेखों की गहन जांच की । सभी पत्रावलियों एवं अभिलेखों को नियमित रूप से अपडेट एवं सुव्यवस्थित रखे जाने का निर्देश दिया। संग्रह अनुभाग के निरीक्षण के दौरान पत्रावलियों के अव्यवस्थित रखरखाव पाए जाने पर उन्होंने पटल सहायक आदित्येंद्र कुमार वर्मा को प्रतिकूल प्रविष्टि दिए जाने का निर्देश दिया।
डीएम ने निरीक्षण के दौरान अफसरो को चेतावनी देते हुए कहा कि 3 वर्ष से अधिक के कोई भी राजस्व वाद लंबित न रहे। सभी का प्राथमिकता के साथ निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने मत्स्य पट्टा आवंटन पत्रावलियों को भी देखा एवं मत्स्य पट्टा आवंटन के उपरांत निर्धारित फीस न जमा करने वाले अवंटियों का पट्टा निरस्त करते हुए आरसी जारी किए जाने का निर्देश दिया।
डीएम ने उप निबंधक कार्यालय तुलसीपुर में रजिस्ट्री के लिए आए जनमानस के लिए बैठने हेतु कोई व्यवस्था नहीं पाई गई। तथा लोगों के लिए कोई टोकन की भी व्यवस्था नहीं थी। जिस पर डीएम ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने निर्देश दिया कि रजिस्ट्री के लिए आने वाले जनमानस के लिए टोकन की व्यवस्था सुनिश्चित किया जाए। डीएम ने कड़े निर्देश दिए कि रजिस्ट्री कार्यालय में आने वाले रजिस्ट्रीकर्ता के बयान के बाद रजिस्ट्री की जाए। तहसील को शत प्रतिशत रजिस्ट्री की ऑनलाइन सूचना प्रेषित किया जाना सुनिश्चित किया जाए।उन्होंने उपनिबंधक को चेतावनी दिया कि कार्यालय की कार्य प्रणाली में सुधार करें। वरना कार्रवाई को तैयार रहे।
Updated on:
16 Oct 2024, 8:42 AM IST
Published on:
16 Oct 2024, 8:39 AM IST
बड़ी खबरें
View Allबलरामपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.