5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Bahraich: पूर्व मंत्री का फर्जी लेटर पैड बनाकर हो रहा था गलत इस्तेमाल, खुलासा होने पर मचा हड़कंप

Bahraich. लेटर पैड के जरिए तबादले की सिफारिश की जा रही थी। इससे जुड़े तीन अफसरों पर एफआईआर (FIR) दर्ज की गई है।

2 min read
Google source verification
UP Ministers

UP Ministers

बहराइच. यूपी सरकार (UP Government) के पूर्व मंत्री के फर्जी लेटर पैड (Letter Pad) का इस्तेमाल करने का मामला सामने आया है। लेटर पैड के जरिए तबादले की सिफारिश की जा रही थी। इससे जुड़े तीन अफसरों पर एफआईआर (FIR) दर्ज की गई है। जल निगम में तैनात बलिया व आजमगढ़ के तीन अफसरों- सहायक अभियंता सिविल अभिषेक वर्मा, मनोज कुमार सिंह कुशवाहा व आजमगढ़ के सहायक सिविल अभियंता अनुभव कुमार गुप्ता पर कोतवाली देहात में मुकदमा दर्ज हुआ है। पूर्व बेसिक शिक्षा मंत्री अनुपमा जयसवाल (Anupama Jaiswal) की निजी सचिव स्मिता मौर्या की तहरीर पर 419, 420, 467, 468 व 471 की धाराओं में केस दर्ज हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

उत्तरप्रदेश में 2017 में योगी आदित्यनाथ की सरकार में सदर विधायक अनुपमा जायसवाल बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार बनाई गई थीं। उस समय के उनके लेटर पैड का गलत उपयोग कर जल निगम के बलिया में तैनात दो व आजमगढ़ में तैनात एक सहायक अभियंताओं ने धोखाधड़ी की। सदर विधायक की निजी सचिव स्मिता मौर्या ने बताया कि 14 जुलाई 2021 को बलिया में जल निगम में तैनात सहायक अभियंता सिविल अभिषेक वर्मा ने लखनऊ, बलिया में ही तैनात सहायक अभियंता सिविल मनोज कुमार सिंह कुशवाहा ने देवरिया तथा आजमगढ़ में तैनात सहायक अभियंता अनुभव कुमार गुप्ता ने बलिया में स्थानांतरण के लिए पूर्व मंत्री का पैड इस्तेमाल कर जल निगम के प्रबंध निदेशक, मुख्यमंत्री व अन्य अधिकारियों को पत्र लिखा था। अनुपमा जायसवाल न अब मंत्री हैं और न ही लेटर पैड पर सदर विधायक ने हस्ताक्षर हैं।

ये भी पढ़ें- UP Board: 79,286 छात्र-छात्राएं फिर से देंगे यूपी बोर्ड की परीक्षाएं, तारीख तय

एसटीएफ जांच की मांग-
इन तीनों सहायक अभियंताओं ने अपने निजी लाभ के लिए यह धोखाधड़ी की है। इसपर सदर विधायक ने निजी सचिव से कोतवाली देहात में तहरीर दाखिल करवाई है। साथ ही उन्होंने मांग की कि इस प्रकरण की एसटीएफ से जांच कराई जाए और दोषियों के विरुद्ध केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाए। जिससे भविष्य में कोई भी जन प्रतिनिधि के लेटर पैड का दुरुपयोग न कर सके। आरोपी तीनों सहायक अभियंताओं के विरुद्ध धारा 419, 420, 467, 468 व 471 आईपीसी के तहत धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया गया है। वहीं पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी हुई है।