Bahraich News: बहराइच जिले में राइस मिल का ड्रायर फटने से पांच मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई है। जबकि तीन मजदूर गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
Bahraich News: बहराइच जिले में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। राइस मिल का ड्रायर फटने से भीषण धुआ फैल गया। जिससे पांच मजदूरों की दम घुटने से दर्दनाक मौत हो गई। जबकि तीन मजदूर गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। घायल मजदूरों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पर उनका इलाज चल रहा है। घटना को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया है।
Bahraich News: बहराइच जिले के दरगाह इलाके में स्थित एक राइस मिल का ड्रायर फटने से आग लग गई। बताया जाता है कि धुआं अधिक फैल जाने के कारण दम घुटने से पांच मजदूरों की मौत हो गई है। जबकि तीन मजदूर घायल हुए हैं। जिनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। मृतकों में कन्नौज, बिहार और श्रावस्ती जिले के मजदूर शामिल हैं। जिला चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) डॉक्टर एम. एम. त्रिपाठी ने बताया कि अस्पताल में पांच लोग मृत अवस्था में लाये गये। जबकि तीन का इलाज जारी है।
सीएमएस ने बताया कि मृतकों की पहचान राजेश कुमार (26), बबलू प्रजापति (28) और गफ्फार (22) के रूप में हुई है। ये तीनों कन्नौज जिले के रहने वाले हैं। जबकि एक मृतक जहूर (60) श्रावस्ती और दूसरा बिट्टू शाह (30) मधेपुरा, बिहार का रहने वाला बताया गया है। सीएमएस के अनुसार, घायलों की पहचान सुरेंद्र (40) बहराइच, देवी प्रसाद (25) श्रावस्ती और सुखदेव (30) तरनतारन, पंजाब निवासी के रूप में हुई है। जिलाधिकारी मोनिका रानी ने भी घटना की पुष्टि करते हुए कहा "राजगढ़िया राइस मिल में आज सुबह मजदूर काम कर रहे थे। धान की नमी को सुखाने के लिए मशीन चल रही थी। उसके कारण जो धुआं निकला उससे पांच मजदूरों की मृत्यु हो गयी।
जिला प्रशासन ने घटना की जांच के लिए एक संयुक्त जांच दल का गठन किया है। जिलाधिकारी ने बताया कि संयुक्त जांच दल में मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ), सहायक श्रम आयुक्त (एएलसी), जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक (जीएम डीआईसी) और तकनीकी विशेषज्ञ शामिल किये गये हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस हादसे में हुई जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त किया है।