6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Bahraich News : मुंह बोले भाई ने जबरन kiss लेकर खींची फोटो, फिर करने लगा ब्लैकमेल, जानिए पूरा मामला

Bahraich News : यूपी के बहराइच जिले में दूसरे समुदाय के एक मुंह बोले भाई ने गांव के रिश्ते में बहन लगने वाली महिला से जबरन किस लेकर उसकी फोटो खींच लिया। उसके बाद ब्लैकमेल करने लगा। नेपाल में महिला की शादी हुई थी। जब आरोपी ने व्हाट्सएप पर स्टेटस लगाया तो मलेशिया में रह रहे उसके पति ने अपनी पत्नी को फोन कर पूरे मामले की जानकारी लिया। आगे की कहानी जानकर आप दंग रह जाएंगे।

2 min read
Google source verification
img-20230914-wa0005.jpg

Bahraich News : एक दूसरे समुदाय के मुंह बोले भाई ने रिश्ते को शर्मसार करते हुए अपने ही गांव के एक महिला से अश्लील हरकत करते हुए फोटो खींचकर ब्लैकमेल करने लगा। महिला ने इसकी शिकायत रुपईडीहा थाने पर किया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है।

Bahraich News : बहराइच जिले के रुपईडीहा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला की शादी पड़ोसी देश नेपाल में हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद उसका पति मेहनत मजदूरी करने मलेशिया चला गया। पत्नी अपने मायके में रहती थी। फिर उसके गांव के दूसरे समुदाय के रिश्ते में भाई लगने वाले एक युवक ने रक्षाबंधन के दिन राखी बधाने के बहाने उसके घर आया। फिर उसने रक्षा सूत्र बांधते हुए एक सामान्य फोटो खींचा। फिर जबरन किस लेकर फोटो खींच लिया। जब उसके छोटे बेटे और उसने विरोध किया। तो उसने अपनी मां की कसम खाते हुए कहा कि हमने फोटो डिलीट कर दिया है। महिला ने दोबारा ऐसी हरकत न करने की नसीहत दिया। इसके बाद युवक मुंबई कमाने चला गया। वहां से महिला को फोन कर उससे तरह-तरह की अश्लील बातें करने लगा। जब उसने फोन उठाना बंद किया। तो दूसरे नंबर से फोन कर उसे धमकी दिया। यदि मेरे कहने से तुम कुछ काम नहीं करोगी। तो फोटो हमारे पास है। इसको मैं वायरल कर दूंगा। जब महिला ने उसकी कोई बात नहीं सुना तो उसने उस फोटो को अपने व्हाट्सएप पर स्टेटस लगा दिया। ससुराल का युवक होने के नाते उसका पति भी उसे जानता था। मलेशिया में रोजी-रोटी की तलाश में गए पति ने जब उसे देखा तो अपनी पत्नी को फोन करके पूरी बात बताई। हालांकि इससे पहले पत्नी ने अपने पति को पूरी बात बता दिया था। पति ने युवक के खिलाफ पत्नी से थाने में शिकायत करने को कहा इसके बाद पत्नी ने रुपईडीहा थाने में प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।