16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Bahraich News: गोंडा- लखनऊ हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, बिजली के पोल को तोड़ते हुए मंदिर में घुसा ट्रक, दो की मौत 6 घायल

Bahraich News: गोंडा- लखनऊ हाईवे पर बेकाबू ट्रक बिजली के पोल से टकराते हुए मंदिर में जाकर घुस गई। घटना के बाद मौके पर चीख- पुकार मच गई। एक मासूम समेत दो लोगों की मौत हो गई है। जबकि 6 लोग घायल हो गए हैं।

2 min read
Google source verification
Ba

बिजली के खंभे को तोड़ती हुई ट्रक मंदिर में घुसी

गोंडा- लखनऊ हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। अनियंत्रित ट्रक बिजली के पोल को तोड़ते हुए मंदिर में जाकर घुस गई। इस हादसे में एक मासूम बालिका समेत दो लोगों की मौत हो गई है। जबकि 6 लोग घायल हो गए हैं। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गंभीर रूप से दो घायलों को सीएचसी से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने ट्रेलर चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

गोंडा- लखनऊ हाईवे पर जरवल रोड के तूफानी चौराहा के पास लखनऊ की तरफ से आ रही ट्रेलर अनियंत्रित होकर बिजली के पोल को तोड़ते हुए मां काली के मंदिर की दीवार से टकरा गया। ट्रेलर की चपेट में आने से कैसरगंज के नत्थनपुर के रहने वाले मस्तराम 28 वर्ष और गोंडा के करनैलगंज कोनहटा के हरीलाल की बेटी अदिति 7 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई। वही परसा गांव के रहने वाले नंगू गोंडा करनैलगंज के रहने वाले अशोक, बसंतपुर के सुनील कोनहटा करनैलगंज की बेबी, अलीपुर के रहने वाले पप्पू गुप्ता, परसा की शहजादी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना के बाद वहां मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएसीची मुस्तफाबाद पहुंचाया। वहां के अधीक्षक डॉ. कुंवर रितेश ने बताया कि नंगू और अशोक की हालत गंभीर होने पर ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया है। मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।जरवलरोड थानाध्यक्ष बृजराज प्रसाद का कहना है कि ट्रेलर चालक को हिरासत में ले लिया गया है। आसपास के लोगों का कहना है कि शुक्रवार को जुम्मे की नमाज के चलते चौराहे पर कम भीड़ रही। घटना के दिन चौराहे पर लगने वाली फल और सब्जी की दुकान भी नहीं लगी थी। नहीं तो और अधिक जनहानि हो सकती थी। पुलिस ने मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।