24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Bahraich News: मदरसा में नौकरी दिलाने के नाम पर नौ लोगों से 45 लाख की ठगी थमा दिया फर्जी नियुक्ति पत्र

Bahraich News: यूपी में मदरसों की जांच यूपी एटीएस कर रही है। इसी बीच मदरसा में नौकरी के नाम 9 लोगों से 45 लाख रुपये ठगी का एक मामला सामने आया है। जिससे हड़कंप मच गया है। पुलिस ने प्रबंधक समेत पूरे रैकेट पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बहराइच

•

image

Mahendra Tiwari

•

Updated: 14 Nov 2024, 1:25 PM IST

Gonda news

मदरसा की सांकेतिक फोटो

Bahraich News: बहराइच जिले के विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र स्थित एक मदरसा में नौकरी दिलाने के नाम पर नौ लोगों से प्रबंधक और पूर्व प्रबंधक ने मिलकर पांच-पांच लाख रुपये ठग लिए। तथा युवकों को फर्जी नियुक्ति पत्र दे दिया गया।

Bahraich News: बहराइच जिले के विशेश्वरगंज थाना के गंगवल बाजार में संचालित एक मदरसा के वर्तमान और पूर्व प्रबंधक समेत चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है। इन पर आरोप है कि मदरसा में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपए ठग लिए थे। जिसकी शिकायत एसपी से की गई थी। एसपी के आदेश पर चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी जालसाजी सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्जकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जिससे हड़कंप मच गया है।

Bahraich News: बहराइच जिले के विशेश्वरगंज थाना के गांव दंडवलिया राजापुर गिरंट के रहने वाले शकील अहमद ने एसपी बहराइच को एक शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया कि वह विशेश्वरगंज स्थित मदरसा जामिया अहलेसुन्नत वजीरुल उलूम गंगवल बाजार के वर्तमान प्रबंधक है। पत्र में कहा गया कि मदरसा के वर्तमान प्रबंधक वसीम अहमद, पूर्व प्रबंधक इदरीश अली ने एजाज अहमद, जहीर, मकबूल, अब्दुस्सलाम, शकीला, जलील, इमरान समेत नौ लोगों को मिलाकर मदरसा में नौकरी दिलाने के नाम पर 45 लाख रुपये ले लिए गए। इसमें प्रति व्यक्ति से 5 लाख लिया गया। सभी को फर्जी नियुक्ति पत्र दे दिया गया। इस नियुक्ति पत्र पर पूर्व प्रबंधक इदरीश के भी हस्ताक्षर हैं। वर्ष 2018 में इदरीश ने इस्तीफा दे दिया।

पिता के इस्तीफा के बाद बेटा फर्जी तरीके से बन गया प्रबंधक

इसके बाद इनके बेटे वसीम फर्जी तरीके से कमेटी के तीन सदस्य के हस्ताक्षर बनाकर अपने आप का आवेदन कर स्वयं को प्रबंधक पद पर नियुक्त करा लिया। इस दौरान संस्था की कोई भी कार्यकारिणी बैठक नहीं हुई। इस दौरान महाप्रबंधक फजल अहमद की मौत के बाद पद को भरने के लिए फर्जी प्रबंधक बने वसीम ने अपने भांजे जैनुल को लाभ दिलाने की इरादे से अयोध्या मंडल में आवेदन किया है। इस आवेदन में संस्था के कई सदस्यों के फर्जी हस्ताक्षर पाए गए हैं। इसके साथ ही गगवल के वर्तमान प्रधान ने जैनुल का निवास पत्र प्रमाणित किया है। जबकि वह बहराइच जिले के रहने वाले हैं। इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जिससे हड़कंप मचा हुआ है।

यह भी पढ़ें : Gonda news: रेलवे का एसएसई डिपो से सामग्री लोड करने में के नाम पर मांग रहा था सौ रुपये प्रति टन,सीबीआई आज करेगी कोर्ट पेश

थानाध्यक्ष बोले- एसपी के आदेश पर चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया

विशेश्वरगंज के थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के आदेश पर चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

बड़ी खबरें

View All

बहराइच

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग