10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Bahraich: बेहोश पड़ा रहा बाइक सवार देखते रहे लोग, छात्र बना देवदूत,पहुंचाया अस्पताल, डॉक्टर को दिये 10 हजार रुपए

Bahraich: लखनऊ- बहराइच राजमार्ग पर सड़क के किनारे एक घायल बाइक सवार पड़ा रहा। लोग उसे देखते और चले जाते। टेंपो से एक छात्र स्कूल से घर वापस जा रहा था। उसकी निगाह घायल पर पड़ गई। फिर उसकी संवेदनशीलता का हर कोई कायल हो गया। मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने भी छात्र के इस नेक काम के लिए उसका उत्साहवर्धन किया।

less than 1 minute read
Google source verification
20230920_091026.jpg

Bahraich: यूपी के बहराइच जिले में एक छात्र की ईमानदारी और उसकी संवेदनशीलता चर्चा का विषय बन गई है। लखनऊ बहराइच मार्ग पर सड़क के किनारे बेहोशी की हालत में घायल पड़े एक बाइक सवार को आसपास के लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया। घायल के पास मिले 10 हजार रुपए भी छात्र ने डॉक्टर के पास जमा कर दिया। फिलहाल बेहोशी की हालत में उसका इलाज चल रहा है।

Bahraich: यूपी के बहराइच जिले के कोतवाली देहात के नहकटिया गांव निवासी दिलीप कुमार भारती पुत्र राम तीरथ शहर के सरस्वती इंटर कॉलेज में कक्षा 12 के छात्र हैं। मंगलवार को अवकाश होने पर दिलीप अपने साथी के साथ ऑटो से घर जा रहा था। लखनऊ बहराइच मार्ग पर गोलवा घाट पुल के निकट एक बाइक सवार घायल अवस्था में पड़ा देखा जिस पर दिलीप ने ऑटो रुकवाया और घायल को उसी वाहन में बैठाकर अपने किराए से उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचा। यहां पर डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया। घायल युवक के पास से दिलीप को 10 हजार रूपये मिले, जिसे उसने डॉक्टर को सौंप दिया। इसके बाद दिलीप अपने सहयोगी छात्र के साथ वापस अपने गांव चला गया। घायल के पास आधार कार्ड मिला है। जिसमें उसका नाम मोहम्मद हुसैन अंसारी पुत्र मोहम्मद अख्तर दरगाह शरीफ पूर्वी लिखा हुआ है। लेकिन होश न आने के चलते अभी घायल की सही पहचान नहीं हो सकी है। इस मामले में सीएमएस डॉक्टर एमएम त्रिपाठी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि एक अज्ञात घायल को छात्र ने भर्ती कराया है। उसका कार्य सराहनीय है।