Bahraich Violence: उत्तर प्रदेश के बहराइच में दुर्गा मूर्ति विसर्जन की शोभायात्रा के दौरान हुए बवाल के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है। इस बीच प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात कर दिया है। इसके साथ ही, बढ़ती हिंसा को देखते हुए सरकार ने महसी, महराजगंज समेत कई इलाकों में इंटरनेट बंद कर दिया है।